स्वच्छ विचार से होता है स्वच्छ वातावरण का निर्माण – राज्यमंत्री

  • ओम शांति रिट्रीट सेंटर में धुमधाम से मनाया गया 19 वां वार्षिकोत्सव

  • केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया कार्यकम का उद्घाटन

  • मानवीय मूल्यों को जीवन में धारण करना ही धर्म है

  • सदैव से महान रही है नारी शक्ति

  • राजयोग से होता है आंतरिक शक्तियों का विकास

ओम शांति रिट्रीट सेंटर के 19 वां वार्षिकोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, ब्रह्माकुमारी आशा बहन, ब्रह्माकुमार बृजमोहन भाई तथा अन्य।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे।

नवयुग टाइम्स, प्रतिनिधि।
दिल्ली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा श्रेष्ठ मानवीय मूल्यों को जीवन में धारण करना ही धर्म है। भारत प्राचीन समय से ही धर्मनिष्ठ राष्ट्र रहा है। वे गुरूग्राम स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था के ओम शांति रिट्रीट सेंटर के १९ वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि जब हमारे विचार स्वच्छ होंगे तभी स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा।

योग से होता है निर्णय शक्ति का विकास

भारत सरकार के कर्मचारी भविष्य निधि के अतिरिक्त आयुक्त जगमोहन ने कहा कि यहां का सेवाभाव अनुकरणीय है। योग से हमारे जीवन में निर्णय शक्ति का विकास हुआ है। हमारे मानसिक शक्तियों के विकास के लिए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास आवश्यक है।

पटौदी के माननीय विधायक सत्य प्रकाश।

सदैव से महान रही है नारी शक्ति

पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश ने कहा कि शांति के बगैर कोई भी कार्य संभव नहीं है। वहीं कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि नारी शक्ति सदैव से ही महान रही है।

शान्ति रिट्रीट सेंटर के 19 वां वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री दिव्या कुमार खोसला।

स्व के ज्ञान से होता है आंतरिक शक्तियों का विकास

प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री दिव्या कुमार खोसला ने कहा कि राजयोग के अभ्यास से मेरी आंतरिक शक्तियों का विकास हुआ है। यह संस्था मानव में दैवी मूल्यों को पुर्नस्थापित करने का कार्य कर रही है। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण मंच की सदस्य न्यायमूर्ति दीपा शर्मा ने कहा कि स्व के ज्ञान से ही आंतरिक गुणों और शक्तियों का विकास होता है। अंतरराष्ट्रीय अभिनव सुनवाई केंद्र, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष प्रो.नागेन्द्र ने कहा कि यह स्थान सारे विश्व में सकारात्मक ऊर्जा स्पन्दन करने का कार्य कर रहा है।

सुख-शांति की जननी है आध्यात्मिकता

सभा को सम्बोधित करते हुए ब्रह्माकुमार बृजमोहन भाई।

ब्रह्माकुमारी संस्था के अतिरिक्त महासचिव ब्रह्माकुमार बृजमोहन ने कहा कि खुश रहने वाला व्यक्ति सभी को खुशियां बांटता है। वास्तव में आध्यात्मिकता ही सुख-शांति की जननी है और वास्तविक जीवन पद्घति भी है।

किया भव्य स्वागत

ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया और ओम शांति रिट्रीट सेंटर के द्वारा हो रही सेवाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्घाटन सभी मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। और इस अवसर पर केक काटकर सभी का मुख मीठा कराया गया। इस कार्यकम को राज्य सतर्कता ब्यूरो, गुरूग्राम के महानिरीक्षक सुभाष यादव, बीके गीता बहन, बीके कुलदीप बहन बीके शुक्ला दीदी, बीके चक्रधारी दीदी ने भी सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में 5000 से भी ज्यादा लोगों ने शिरकत की।

Check Also

जब विज्ञान और अध्यात्म एक-दूसरे के पुरक बनते हैं तब सृष्टि पर नए युग का सूत्रपात होता है – राज्यपाल आचार्य देवव्रत

🔊 Listen to this हाईलाट्स: राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई कला और संस्कृति …

Navyug Times