दूसरों को परिवर्तन करने का आधार है स्वयं का परिवर्तन – पवार

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकम का उद्घाटन करते हुए एनसीआरबी के महानिदेशक रामफल पवार, पीके अग्रवाल, बीके बृजमोहन भाई, बीके अशोक गबा, कर्नल सती, बीके आशा दीदी, बीके शुक्ला दीदी तथा अन्य।
  • सुरक्षा सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के लिए ओम शान्ति रिट्रीट सेंटर में हुआ तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन

    नवयुग टाइम्स, प्रतिनिधि।
    04 जनवरी 2020
    गुरूग्राम, हरियाणा। ब्रह्माकुमारी संस्था के भौडाकला स्थिति ओम शांति रिट्रीट सेन्टर में देश की सुरक्षा सेवाओं से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अधिकारियों ने राजयोग मेडिटेशन का गहन अभ्यास किया और इसके अभ्यास से होने वाले फायदे को समझा।

कार्यकम को सम्बोधित करते हुए रामफल पवार।

उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के महानिदेशक रामफल पवार ने कहा कि जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए आध्यात्मिक ज्ञान बहुत जरूरी है। स्वयं के परिवर्तन से ही हम दूसरों को प्रेरणा दे सकते हैं।

आपसी सम्बन्धों का बेहतर होना आवश्यक

कार्यकम को सम्बोधित करते हुए पीके अग्रवाल।

रेलवे सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक पी.के.अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी कार्य की सफलता के लिए आपसी सम्बन्धों का बेहतर होना आवश्यक है। आंतरिक गुणों की जागृति से कार्य करने की क्षमता और कौशल का विकास होता है।

हर कार्य सहज हो जाता है…

कार्यकम को सम्बोधित करते हुए बीके बृजमोहन भाई।

ब्रह्माकुमारी संस्था के अतिरिक्त महासचिव ब्रह्माकुमार बृजमोहन भाई ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि परमात्मा के साथ जुडऩे से हर कार्य सहज हो जाता है। तनावमुक्त होने के लिए स्व का ज्ञान और सृष्टि चक्र का ज्ञान होना आवश्यक है।

सच्चा लीडर वही है…

ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका व वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने बताया कि सच्चा लीडर वही है जो अपने जीवन से दूसरों को प्रेरणा दे।
ब्रह्माकुमारी संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग की उपाध्यक्षा ब्रह्माकुमारी शुक्ला दीदी ने कहा आध्यात्मिक सशक्तिकरण से ही जीवन में स्नेह और सहयोग की भावना उत्पन्न होती है। आध्यात्मिकता हमें सत्य का बोध कराकर परमात्मा के समीप ले आती है।

शरीर के साथ-साथ मन को भी सशक्तिशाली बनाएं

ब्रह्माकुमारी संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग के अध्यक्ष ब्रह्माकुमार अशोक गवा ने सुरक्षा प्रभाग द्वारा की जा रही सेवाओं की जानकारी दी और कहा कि शरीर को सशक्तिशाली बनाने के साथ-साथ हमें मन को भी सशक्तिशाली बनाना होगा। राजयोग का अभ्यास मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही हमारी बौद्घिक क्षमताओं का भी विकास करता है।
इस कार्यकम को भारतीय नौसेना के कमाण्डर ब्रह्माकुमार शिव सिंह ने किया। इसी के साथ ही इस कार्यकम में तीनों सेनाओं सहित अद्घसैनिक बल एवं राज्य पुलिस के अनेक अधिकारी उपस्थित थे। कुशल संचालन सेवानिवृत कर्नल ब्रह्माकुमार सती भाई ने किया।

Check Also

जब विज्ञान और अध्यात्म एक-दूसरे के पुरक बनते हैं तब सृष्टि पर नए युग का सूत्रपात होता है – राज्यपाल आचार्य देवव्रत

🔊 Listen to this हाईलाट्स: राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई कला और संस्कृति …

Navyug Times