परमात्मा के बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की पुण्यतिथि

 

फोटो : प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने महिलाओं को आगे रखकर शक्ति स्वरूपा बनाया जो कि देश के लिए एक मिसाल है।
फोटो : आदि सनातन देवी-देवता धर्म के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा।

पुण्यतिथि के अवसर पर हर सेवाकेंद्र पर आयोजित किए जायेंगे कार्यक्रम

18 जनवरी का दिन हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण दिवस है। 18 जनवरी 1969 को आदि सनातन देवी-देवता धर्म के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने अपने भौतिक शरीर का त्याग कर अव्यक्त वतनवासी बने थे। ब्रह्माकुमारी संस्था के देश-विदेश में स्थित हजारों सेवाकेंद्रों में उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे विश्व में एक साथ और एक ही समय पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संस्था के मुख्यालय माउण्ट आबू स्थित पाण्डव भवन और शांतिवन में मुख्य रूप से आयोजित किए जायेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश-विदेश से हजारों लोग संस्था के मुख्यालय पहुंच चुके हैं। विश्व में शांति और सद्भावना के लिए कार्यरत ब्रह्माकुमारी संस्था आज पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनायी है।
उनकी 51 वीं पुण्य तिथि को ब्रह्माकुमारी संस्था में विश्व शांति दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है। यह दिवस हमें विशेष रूप से सम्पूर्णता की स्थिति को प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। प्रजापिता ब्रह्मा बाबा त्याग और तपस्या की जीती जागती मिसाल है। उन्होंने परमात्मा के बताए हुए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को एक नई दिशा दी। जिस राह पर चलकर आज लाखों लोगों ने अपने जीवन की बगिया में खुशियों के फूल खिलाए हैं। इतना ही नहीं वे आज लाखों ब्रह्माकुमार भाई और बहनों के अलौकिक पिता भी हैं। जो उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर आजीवन ब्रह्मचर्य का संकल्प लेकर सतयुगी सृष्टि की स्थापना का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मानव को यही बताया कि जैसे हमारे संकल्प होंगे वैसी हमारी सृष्टि बनेगी। यदि हमें पावन सृष्टि और नया भारत चाहिए तो हमें सदा श्रेष्ठ संकल्प करने होंगे। जिसमें हिंसा का कोई स्थान न हो। तभी मानव के साथ-साथ यह सृष्टि भी पावन सकेगी।
ऐसे दिव्य महान विभूति की 51 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर हम उन्हें श्रद्घा सुमन अर्पित करते हैं और यही संकल्प करते हैं हम उनके बताए हुए मार्गों पर चलकर मानव जीवन को सुखमय बनाने का प्रयास करेंगे।
लेखक : ब्रह्माकुमार करूणा भााई, ब्रह्माकुमारी संस्था के मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष हैं।

Navyug Times