परमात्मा का सत्य ज्ञान देकर मनाया महिला दिवस

  • हाईलाइट्स :-

  • वर्तमान समय हमें मूल्यनिष्ठ बनने का संदेश दे रहा है

  • मुख्यालय की तरफ से मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित

  • महिला दिवस के साथ-साथ महाशिवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन

  • ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा मानव को मूल्यों से सम्पन्न बनाया जा रहा है

  • ब्रह्माकुमारी बहनें विश्व कल्याण का कार्य कर रही हैं

नवयुग टाइम्स, संवादाता, हिमाचल प्रदेश
सुन्नी, हिमाचल प्रदेश। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था महिलाओं के उत्थान के लिए ग्रामीण अंचलों में जाकर समाज से छुआछूत, अंधविश्वास तथा व्यसन जैसी बुराइयों को दूर कर मानव को मूल्यों से सम्पन्न बनाने का कार्य कर रही है।


वे ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा ओम शांति भवन में संयुक्त रूप से आयोजित महाशिवरात्रि और महिला दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि अध्यात्म को जीवन में अपनाने से हम अनेक बुराइयों से बच जाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ब्रह्माकुमारी बहनें शिव शक्ति बन विश्व कल्याण का कार्य कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान समय परिवर्तन का समय चल रहा है। जो हमें मूल्यनिष्ठ बनने का संदेश दे रहा है।

  • जीवन जीने की कला सिखाता है राजयोग मेडिटेशन

चंडीगढ़ की ब्रह्माकुमारी अनिता बहन ने कहा कि नारी प्रारंभ से ही पूजनीय थी। नारी के अंदर परमात्मा ने वो शक्ति दी जो कि किसी भी परिस्थिति का सामना कुशलता पूर्वक कर सकती है। राजयोग मेडिटेशन जीवन जीने की कला सिखाता है। जिससे हम अपने जीवन को सहज ही परिवर्तन कर सकते हैं।

  • परमात्मा का सत्य ज्ञान मानव को देव तुल्य बनाता है

ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय माउंट आबू से पधारे बीके प्रकाश ने भाई ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा भौतिकता की चकाचौंध ने मानव को स्वयं से दूर किया ही है साथ ही साथ उसे परमात्मा से भी दूर कर दिया है। जिसके कारण मानव आज विकारों के वशीभूत होता जा रहा है। ऐसे समय में परमात्मा के द्वारा दिया जा रहा सत्य ज्ञान ही मानव को पुनः देव तुल्य बना सकता है।
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बीके प्रकाश भाई द्वारा माननीय मंत्री जी को मुख्यालय की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

  • ये भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, ग्रामीण मंडलाध्यक्ष शिमला दिनेश ठाकुर, शिमला के उपमंडलाधिकारी मनोज कुमार, जिला पंचायत अधिकारी विजय वरागटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरकि उपस्थित थे। सभी सम्मानित अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंटकर सम्मानित किया गया।

Check Also

जब विज्ञान और अध्यात्म एक-दूसरे के पुरक बनते हैं तब सृष्टि पर नए युग का सूत्रपात होता है – राज्यपाल आचार्य देवव्रत

🔊 Listen to this हाईलाट्स: राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई कला और संस्कृति …

Navyug Times