मुख्यमंत्री ने लाइट हाउस का उद्घाटन कर चित्र पदर्शनी का किया लोकार्पण

हाईलाइट्स :-

  • मुख्यमंत्री ने कहा यह हमारे जीवन का यादगार पल है

  • डॉ.प्रमोद और डॉ.पुनम बहन ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत

  • रिबन काटकर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया लाइट हाउस का उद्घाटन

  • सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर परमात्मा शिव बाबा को किया नमन

  • मुख्यमंत्री ने ब्रह्माकुमारी संस्था के आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का किया लोकार्पण

  • आत्मा, परमात्मा व सृष्टि चक्र के रहस्यों को जानकर अविभूत हुए मुख्यमंत्री

  • राजयोगिनी संगीता दीदी ने मुख्यमंत्री को राजयोग मेडिटेशन करने की विधि बतायी

  • ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय परिवार की ओर से मुख्यमंत्री को शॉल, पौधा, शिव बाबा का तैलचित्र, साहित्य व ईश्वरीय प्रसाद भेंटकर किया भव्य स्वागत

  • माउण्ट आबू से आए बीके रूक्मिणी दीदी, डॉ.बनारसी लाल शाह व पटना सेवाकेंद्र की संचालिका बीके संगीता दीदी ने मुख्यमंत्री को माउण्ट आबू आने का निमंत्रण दिया

पटना। दीप प्रज्जवलित कर परमात्मा शिवबाबा को नमन कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भवन निर्माण मंत्री डाॅ.अशोक चैधरी, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, सचिव अनुप कुमार, बीके रूक्मिणी दीदी, डाॅ.बनारसी लाल शाह, बीके संगीता दीदी तथा अन्य।

नवयुग टाइम्स, रिपोर्टर, पटना। 08 मार्च 2021

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभ अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के शेखपुरा (पटना) स्थित नवनिर्मित भवन `लाइट हाउस’ का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने अपने कमलहस्तों से दीप प्रज्ज्वलित कर परमपिता परमात्मा शिव बाबा को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके आध्यात्मिक रहस्यों को समझा। इस दौरान राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी ने उन्हें राजयोग मेडिटेशन करने की विधि बतायी और कहा कि मानव का चारित्रिक व नैतिक विकास करने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान का होना आवश्यक है। उन्होंने सहज राजयोग एवं आध्यात्मिक जीवन पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजयोग हमें जीवन जीने की कला सिखाता है।

  • इन्होंने किया भव्य स्वागत

शेखपुरा (पटना) स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था के सेवाकेंद्र पर माननीय मुख्यमंत्री का डॉ.प्रमोद, डॉ.पुनम बहन, बीके कोमल बहन के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

शेखपुरा (पटना) स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था के सेवाकेंद्र पर माननीय मुख्यमंत्री का डॉ.प्रमोद, डॉ.पुनम बहन, बीके कोमल बहन के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विश्व विद्यालय परिवार की ओर से माउण्ट आबू से आए राजयोगिनी रूक्मिणी दीदी, बीके आशा बहन, डॉ. बनारसी लाल शाह, बीके आशुतोष भाई का पटना की ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी, बीके कोमल बहन, डॉ.प्रमोद, डॉ. पूनम बहन के द्वारा बैज व गुलदस्ता भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत की इस श्रृंखला में ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा उन्हें शॉल, पौधा, शिव बाबा का तैलचित्र, पुस्तक एवं ईश्वरीय प्रसाद भेंट किया गया।

  • दुःख-अशांति का मूल कारण है स्वयं को न जानना…

पटना सबजोन की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रूक्मिणी दीदी ने कहा कि हम सभी एक परमात्मा के बच्चे आपस में भाई-भाई हैं। जब हम स्वयं को जान लेते हैं और सृष्टि के रहस्य को समझ जाते हैं तो हमारे जीवन की आधी से ज्यादा समस्याएं स्वतः ही समाप्त हो जाती है। व्यक्ति स्वयं को न जानने के कारण ही परिवार में दुःख अशांति बनी रहती है। ईश्वरीय ज्ञान हमें जीवन जीने की कला सिखाता है।

  • जरूरी है सात्विक जीवन शैली

माननीय मुख्यमंत्री और डॉ.बनारसी लाल शाह का अभिवादन करते हुए बीके संगीता दीदी।

मुख्यालय माउंट आबू से पधारे मेडिकल प्रभाग के मुख्यालय संयोजक ब्रह्माकुमार डॉ.बनारसी लाल शाह ने कहा कि आज विज्ञान ने बहुत प्रगति कर ली लेकिन फिर वह प्रकृति के सामने बेवस है। हमें सात्विक जीवन शैली अपनानी चाहिए। जिससे हम तन और मन दोनों से सुखी रह सके। उन्होंने कहा कि तन और मन की बीमारी की एक ही दवा है राजयोग मेडिटेशन।

  • परमात्मा का संदेश देने का माध्यम बनेगा

डॉ.प्रमोद ने अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि मुझे इस विश्व विद्यालय से जुड़े हुए पांच वर्ष ही हुए हैं। इस दौरान हमने बहुत कुछ सीखा व अनुभव किया है। राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से हमारे जीवन में जो सुख और शांति आयी है इसका पूरा श्रेय परमात्मा को व यहां की बहनों को जाता है। जैसे हम एक छोटे बच्चे को गाइड करते हैं उसी प्रकार संगीता दीदी हमें हर कदम पर गाइड करती रहीं। आज हमें खुशी है कि मैं मानव सेवा के कार्य में आ सका। यह भवन परमात्मा का संदेश देने का माध्यम बनेगा।

  • ये भी रहे उपस्थित

ब्रह्माकुमारी संस्था के आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने चित्र प्रदर्शन का अवलोकन किया। इस दौरान बीके संगीता दीदी ने उन्हें परमात्मा शिव का सत्य परिचय दिया और बताया कि परमात्मा ज्योतिर्बिन्दु के समान हैं। उनका ही यादगार शिवलिंग है।
ब्रह्माकुमारी संस्था के आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने चित्र प्रदर्शन का अवलोकन किया। इस दौरान बीके संगीता दीदी ने उन्हें शिव और शंकर के अंतर को बताया।

इस दौरान भवन निर्माण मंत्री डॉ.अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी उपेंद्र शर्मा, माउण्ट आबू मुख्यालय से डॉ. बनारसी लाल शाह, पटना सबजोन की संचालिका ब्रह्माकुमारी रूक्मिणी दीदी, मीडिया प्रभाग के आशुतोष भाई सहित बड़ी संख्या में विश्व विद्यालय परिवार के सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

माउण्ट आबू से आयी ब्रह्माकुमारी रूक्मिणी दीदी का स्वागत करते हुए डॉ.पुनम बहन।
डाॅ.पुनम बहन को मुख्यालय की तरफ से ईश्वरीय सौगात भेंटकर सम्मानित करते हुए बीके रूक्मिणी दीदी।

Check Also

जब विज्ञान और अध्यात्म एक-दूसरे के पुरक बनते हैं तब सृष्टि पर नए युग का सूत्रपात होता है – राज्यपाल आचार्य देवव्रत

🔊 Listen to this हाईलाट्स: राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई कला और संस्कृति …

Navyug Times