-
डायमण्ड जुबली समारोह को कनार्टक के मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित
-
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने हृदयपुष्पा दादी द्वारा की गई सेवाओं को याद किया
-
दादी जी ने कहा आज हर कोई शांति का अनुभव करने के लिए ओम शांति कहता है इसके साथ ही दादी ने यह भी कहा – किसी भी कार्य को करने के लिए पांच गुणों की आवश्यकता होती है

नवयुग टाइम्स, प्रतिनिधि।
बंगलौर, कर्नाटक। माननीय मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा की जा रही सामाजिक व आध्यात्मिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था कई बाधाओं को पार करते हुए अच्छी प्रगति की है। इस अवसर पर उन्होंने हृदयपुष्पा दादी द्वारा की गई सेवाओं को याद किया। और कहा कि उनका पूरा जीवन मानवता के कल्याण में ही बीता। यह संगठन लोगों के अंदर जागरूकता लाकर आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जनचेतना लाने का कार्य कर ही है। दादीजी ने अपने जीवन के द्वारा अनेकों के जीवन में परिवर्तन लाया है। वे ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा विश्व शान्ति राजयोग भवन में आयोजित महिला सशक्तिकरण अभियान को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे।

पांच गुण हमें लाइट बनाकर एंजेलिक अवस्था का अनुभव कराते हैं – दादी

ब्रह्माकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी ने बताया कि किस प्रकार से बंगलौर में ईश्वरीय सेवाओं हेतु हृदयपुष्पा दादी को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि आज हर कोई शांति की का अनुभव करने के लिए ओम शांति कहता है। किसी भी कार्य को करते समय हमें पांच गुणों की आवश्यकता होती है – पवित्रता, दिव्यता, सत्यता, विनम्रता और मिठास जो हमें लाइट बनाकर एंजेलिक अवस्था का अनुभव कराती है।


20 लाख लोगों के परिवार में बदल चुकी है यह संस्था
ब्रह्माकुमारी संस्था के स्पोक्स पर्सन एवं मल्टी मीडिया के चीफ ब्रह्माकुमार करूणा भाई ने कहा कि यह संस्था आज 20 लाख लोगों के परिवार में बदल चुकी है। हम एक ईश्वर, एक परिवार की अवधारणा को पुरे विश्व में फैला रहे हैं।

डायमण्ड जुबली प्रोग्राम के उद्घाटन के इस शुभ अवसर पर कोलाद मठ के श्रीशांतावीर महास्वामी जी, कर्नाटक सरकार के आवास मंत्री वी.सोमन्ना, विधायक एम.क्रिसनप्पा, ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यकारी सचिव ब्रह्माकुमार मृत्युंजय, कर्नाटक सबजोन की संचालिका ब्रह्माकुमारी अंबिका बहन सहित अनेक आमंत्रित अतिथियों ने सभा को सम्बोधित। इस कार्यकम में शहर के जानी-मानी हस्तियों के अलावे हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थिति थे।
Navyug Times Latest Online Breaking News