स्वयं के परिवर्तन से होगा सृष्टि का परिवर्तन – शिवानी

आबू रोड में ब्रह्माकुमारी संस्थान में महिला सशक्तिकरण द्वारा सामाजिक परिवर्तन विषय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर एवं नारी शक्ति राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन।

नवयुग टाइम्स, प्रतिनिधि।
आबू रोड। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला सशक्तिकरण द्वारा सामाजिक परिवर्तन विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बह्माकुमारी शिवानी बहन ने कहा कि जब हम सब मिलकर संकल्प करते हैं तो उसका वायब्रेशन चारों तरफ फैलता है। जब हम सुबह उठकर दुनियाभर की खबरें पढ़ते हैं तो मन में यही प्रश्न उठता है कि है ऐसा कब तक चलेगा, इस दुनिया का क्या होगा, परिवर्तन तो हर कोई चाहता है लेकिन कोई यह नहीं जानता कि परिवर्तन कौन करेगा? परमात्मा ने बताया है कि सृष्टि को परिवर्तन करने का एक ही तरीका है, जब हम बदलेंगे तो सृष्टि बदलेगी। सृष्टि का बदलने के लिए परमात्मा ने ज्ञान दिया, प्यार दिया, शक्ति दिया है अपने संस्कारों को बदलने के लिए।

जहां इच्छा होती है वहां मन एकाग्र नहीं होता

इस सृष्टि के लिए कहा जाता है कि यहां इच्छाओं का कोई अंत नहीं है जबकि सतयुगी सृष्टि के लिये कहा जाता है इच्छा मात्रम अविद्या। इच्छा हमें अच्छा बनने नहीं देती है और अनेक प्रकार की इच्छाएं हमारे मन को एकाग्र होने नहीं देती है।

परमात्मा ने हमें सृष्टि को सुंदर बनाने के लिए सिलेक्ट किया है

ब्रम्हा कुमारी शिवानी बहन ने बताया कि रात को सोते समय का आखिरी संकल्प और सुबह उठने के साथ पहला संकल्प बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। परमात्मा ने हमें अपना जीवन सुंदर बनाने के लिए नहीं बल्कि सृष्टि को सुंदर बनाने के लिए सिलेक्ट किया है।

सभा में उपस्थित देश-विदेश के नागरिक।

 

Check Also

आज दुनिया भारतवर्ष के बारे में जानना चाहती है – खण्डारे

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न …

Navyug Times