फोटो : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर लाल किले के मैदान में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री व पूर्व गृहमंत्री माननीय राजनाथ सिंह।

देश के एतिहासिक लाल किले के मैदान में रक्षामंत्री ने किया शिवध्वजा रोहण

फोटो : देश के रक्षामंत्री माननीय राजनाथ सिंह का गुलदस्ते भेंटकर स्वागत करते हुए ब्रह्माकुमारी बहनें।
  • 108 ब्रह्माकुमारी बहनों ने विश्व शांति हेतु कराया राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास

  • राजनीति से उठ रहे लोगों के विश्वास पर रक्षामंत्री ने ब्रह्माकुमारी बहनों से की मदद की अपील

  • रक्षामंत्री ने कहा भविष्य में भी मैं ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यकमों में भाग लेता रहूंगा

    नवयुग टाइम्स, प्रतिनिधि।
    21/02/2020

  • जो परमात्मा शिव से जुड़ता है वो अखण्ड भारत से जुड़ जाता है

नयी दिल्ली। दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला के मैदान में ब्रह्माकुामरी संस्था द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसे सम्बोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री व पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के कोने-कोने में शिव का मंदिर स्थित है। जो शिव के साथ जुड़ जाता है वो स्वाभाविक रूप से अखण्ड भारत से जुड़ जाता है। योग और साधना से ही हम परमात्मा शिव को प्राप्त कर सकते हैं। शिवरात्रि का पावन पर्व हमें सच्चाई और अच्छाई को जीवन में अपनाकर नकारात्मक तत्वों पर जीत पाने की प्रेरणा देता है।

फोटो : एतिहासिक लाल किले के मैदान में शिवध्वजा रोहण करते हुए देश के रक्षामंत्री माननीय राजनाथ सिंह के साथ अनेक विशिष्ट अतिथि।
  • ब्रह्माकुमारी संस्था को धन्यवाद देता हूं…

उन्होंने आगे कहा कि मानवता को विश्व शांति, वसुद्यैव कुटूम्बकम एवं विश्व बंधुत्व की भावना भारतीय दर्शन व संस्कृति की ही देन है। इन्हीं भारतीय मूल्यों, आदर्शों व आध्यात्मिकता को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से विश्व के कोने-कोने में पहुंचाने के लिए इसके लिए मैं ब्रह्माकुमारी संस्था को धन्यवाद देता हूं।

फोटो : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर लाल किले के मैदान में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री व पूर्व गृहमंत्री माननीय राजनाथ सिंह।
  • पूरी दुनिया में शांति व एकता की अलख जगा रही हैं…

उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनें समान्य बहनें नहीं है ये आध्यात्मिक शक्ति से सम्पन्न बहनें हैं। इन्हें समुचित आदर व सम्मान देना चाहिए। योग की दुनिया में ब्रह्माकुमारी बहनें एक मिसाल है। जो ना केवल सच्ची योगी हैं बल्कि पूरी दुनिया में शांति व एकता की अलख जगा रही है। यह व्यवहार उसका प्रतीक है कि सृष्टि में शिव समाया है और शिव में सृष्टि समायी हुई है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों से राजनीति से लोगों का उठ रहे विश्वास को वापस लाने में मदद की अपील की।

  • राजयोग का अभ्यास सकारात्मकता की ओर बढ़ते कदम

फोटो : मंच पर उपस्थित हैं देश के रक्षामंत्री माननीय राजनाथ सिंह, ब्रह्माकुमारी संस्था के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन भाई तथा अनेक विशिष्ट अतिथि।

ब्रह्माकुमारी संस्था के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन भाई ने महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए निराकार परमात्मा शिव से हम राजयोग मेडिटेशन के द्वारा शक्ति प्राप्त कर अपनी बुराईयों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। जब हमार मन स्वच्छ होगा तो मन स्वत: ही सकारात्मक कार्यों की ओर अग्रसर होगा।

  • मनुष्य जीवन सुखदायी बन जाता है

ब्रह्माकुमारी संस्था की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका व नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित बीके शिवानी बहन ने कहा कि परमात्मा शिव इस धरा पर आकर मानव को सत्य ज्ञान देते हैं। जिससे मानव मन में व्याप्त अनेक भ्रांतियां समाप्त हो जाती है। जिससे मनुष्य जीवन सुखदायी हो जाता है।

  • अनेक विशिष्ट अतिथियों ने किया सम्बोधित

इस समारोह को डॉक्टर मोहित गुप्ता के साथ अनेक विशिष्ट अतिथियों ने सम्बोधित किया और कहा कि महाशिवरात्रि का त्यौहार हमें निराकार परमात्मा शिव से जुडऩे का त्यौहार है। मंच का कुशल संचालन ओआरसी की वरिष्ठ शिक्षिका बीके आशा दीदी ने सम्बोधित किया।

फोटो : लाल किले के मैदान में राजयोग मेडिटेशन द्वारा विश्व शांति की प्रकम्पन फैलाले हुए ब्रह्माकुमारी बहनें।

Check Also

आज दुनिया भारतवर्ष के बारे में जानना चाहती है – खण्डारे

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न …

Navyug Times