Breaking News

मैं कौन और मेरा कौन की पहेली में समाया है सर्व समस्याओं का समाधान – दादी

नवयुग टाइम्स, प्रतिनिधि।

6/12/19
आबू रोड। महिला सशक्तिकरण द्वारा सामाजिक परिवर्तन विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मोस्ट स्टेबल माइंड आॅफ द वल्र्ड की खिताब से सम्मानित एवं ब्रह्माकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी ने कहा कि मैं कौन और मेरा कौन की पहेली में सर्व समस्याओं का समाधान समाया हुआ है। हम सभी आत्माओं का पिता परमात्मा है। जिसे हम भगवान भी कहते हैं। दिल में सच्चाई हो, करोबार में सफाई और सादगी हो तो जीवन में सुख, शांति और प्रेम बना रहता है। हमें जीवन में एकोनामी से चलना चाहिए और एकनामी बनकर रहना चाहिए। हिम्मत हमारी मदद भगवान की होती है। हमारे सामने जो भी सीन आती है उसमें विश्व का भला करने की भावना होती है। हमें सारे विश्व में शांति, प्रेम और खुशी की भावना से कल्याण करना है। हमें विश्व में अशांति नहीं चाहिए, शांति की शक्ति हमारे देश में है फिर सारे विश्व में है।

Check Also

दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में ब्रह्माकुमारीज का 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान 6 अगस्त से

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: युवा शक्ति को व्यसन से बचाने और विकसित भारत के …

Navyug Times