ब्रह्माकुमारी संस्था का ओम शांति म्यूजिक ऐप हुआ रिलीज

नवयुग टाइम्स, प्रतिनिधि।
आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा परमात्मा की स्मृति दिलाने वाले गीतों का ऐप ओम शांति म्यूजिक के नाम से बनाया गया है। इस ऐप को संस्था के मल्टी मीडिया के चीफ ब्रह्माकुमार करूणा भाई ने रिलीज करते हुए कहा कि इस ऐप में परमात्मा की याद दिलाने वाले नए व  पुराने गीतों का संग्रह किया गया है। इस ऐप की यह विशेषता है कि इसमें आप सभी वरिष्ठ भाई-बहनों के अनुभव युक्त क्लासेस का भी लाभ ले सकते हैं। इस ऐप को ब्लूट्रूथ डिवाइस के माध्यम से भी सुन सकते हैं। इन गीतों को आप अपने मोबाइल में डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस म्यूजिक ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपने मोबाइल सकते इंस्टॉल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे ईमेल पर सम्पर्क करें: audiovisual@bkivv.org

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.brahmakumaris

OR http://tiny.cc/omshantimusic

या आप हमारे मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करें :  9587991111

Check Also

दादी रतनमोहिनी का तपस्वी जीवन बना करोड़ों के लिए प्रेरणा का स्तंभ : शांतिवन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: योगमयी तपस्या की प्रतिमूर्ति रहीं दादी रतनमोहिनी : कैबिनेट मंत्री …

Navyug Times