सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर योग दिवस का आयोजन

हाइलाइट्स: –

  • ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय सहित अनेक सेवाकेंद्रों के द्वारा योग के प्रति जागरूकता लाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया योग दिवस का आयोजन

  • बिहार के उपमुख्य मंत्री ने कहा – ब्रह्माकुमारी संस्था ने संपूर्ण मानव समुदाय को राजयोग के माध्यम से शीतलता प्रदान करने का जो प्रयास किया है वह अद्भुत है

  • ऑनलाइन को बेबीनार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने भी किया सम्बोधित

  • योग हमारी संस्कृति की प्राचीन निधि है जिससे आज की युवा पीढ़ी को अवगत कराना आवश्यक

  • कोविड के संक्रमण ने लोगों का ध्यान योग की ओर खींचा

  • योग शरीर को स्वस्थ बनाता है जबकि राजयोग मन को सशक्त बनाता है, स्वस्थ जीवनशैली के लिए दोनों आवश्यक

  • ऑनलाइन प्लेटफार्म पर योग के प्रति समाज के हर वर्ग के लोगों में दिखा उत्साह

  • हजारों लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग और राजयोग को अपनाने का लिया संकल्प

  • योग दिवस के अवसर पर पटना में योग युक्त बनो, रोग मुक्त बनो विषय पर ऑनलाइन बेबीनार का आयोजन

नवयुग टाइम्स, पटना, बिहार 20-06-2021
पटना। जब से देश व विदेश में कोविड का संक्रमण बढ़ा है तब से लोगों का रूझान योग की ओर बढ़ा है। आज लोग घर पर ही योग प्रणायाम आदि करके इस संक्रमण से बच पाए हैं। पूरे देश में योग के प्रति जागरूकता लाने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था के पटना सबजोन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 20 जून को ऑनलाइन बेबीनार का आयोजन किया गया। यह बेबीनार इसलिए भी महत्वपूर्ण रहा कि इसमें ब्रह्माकुमारी संस्था के सुरक्षा प्रभाग के साथ-साथ सेना के जवानों ने भी भाग लिया। इस ऑनलाइन बेबीनार के माध्यम से हजारों लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग और राजयोग को अपनाने का संकल्प लिया।

  • ….जो कार्य किया है वह अद्भुत है

इस बेबीनार को सम्बोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था संपूर्ण मानव समुदाय को राजयोग के माध्यम से शीतलता प्रदान करने का जो प्रयास किया है वह अद्भुत है। राजयोग मानव के अंदर छुपे भय, निराशा और चिंता से मुक्त कर उसे अनुशासित जीवन जीना सिखाता है। इस संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए मैं इनकी सराहना करता हूं तथा अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

  • …तनाव और चिंता से मुक्त हो जाता है

योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन बेबीनार को सम्बोधित करते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारे देश की संस्कृति का वह हिस्सा था जिसे हम भूल चुके थे। हमें स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा जो राजयोग सिखाया जाता है उसका अभ्यास करने से मन चिंता और तनाव से मुक्त हो जाता है।

  • …भारत की देन है योग

जीवन प्रबंधन व तनाव विशेषज्ञा बीके ऊषा दीदी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है जो पूरी दुनिया को भारत से प्राप्त हुई है। योग वह है जिसे जिसे गीता में स्वयं भगवान ने अर्जुन को सिखाया था। इसलिए भगवद गीता को योग शास्त्र भी कहा जाता है।

  • हमारे अंदर बहुत बदलाव देखने को मिलते हैं

ऑनलाइन बेबीनार को सम्बोधित करते हुए बीके अस्मिता बहन ।

ब्रह्माकुमारी संस्था के सुरक्षा प्रभाग की सदस्या बीके अस्मिता बहन ने कहा कि जब हम अपनी आत्मा की शक्तियों को भूल जाते हैं तब हमारे अंदर बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। जो हमें गलत रास्ते की ओर ले जाता है। इसलिए आवश्यक है कि हम सदा आत्मिक स्मृति में रहे और अपनी आत्मा की शक्तियों को उपयोग करें। इसका सबसे सहज साधन है राजयोग।

  • कराया राजयोग का अभ्यास…

ऑनलाइन बेबीनार को सम्बोधित करते हुए कंकड़बाग सेवाकेंद्र की संचालिका बीके संगीता दीदी।

पटना कंकड़बाग सेवाकेंद्र की संचालिका बीके संगीता दीदी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारी संस्कृति की अनमोल निधि है। यह हमारी अनमोल विरासत है जिसे आज की युवा पीढ़ी को अवगत कराना आवश्यक है। तभी हमारा देश विश्व गुरू बन सकेगा। उन्होंने कहा कि योग हमें शरीर से मजबूत बनाता है जबकि राजयोग हमें मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए आज के समय में दोनों की आवश्यकता है तभी हम अनेक बीमारियों से स्वयं को सुरक्षित रख पाएंगे। इसलिए हमें अपनी दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी को आॅनलाइन के माध्यम से राजयोग का गहन अभ्यास कराया गया।

  • …इन्होंने भी किया सम्बोधित

इस कार्यक्रम को मुम्बई से बीके कमलेश दीदी, सेवानिवृत आईएस विजय प्रकाश, चेयरमैन अमिताभ प्रसाद, वाइस चांसलर डाॅ.रामेश्वर सिंह, डायरेक्टर डाॅ.उज्जवल कुमार, पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर बी.सी.एच.नेगी, फरीदाबाद से बीके पूनम सहित अनेक प्रतिभागियों ने सम्बोधित किया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने विचार रखें। आॅनलाइन बेबीनार पर सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन बिग्रेडियर आर.के.शर्मा ने किया और कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन व संचालन बीके ज्योति बहन ने किया।

Check Also

दादी रतनमोहिनी का तपस्वी जीवन बना करोड़ों के लिए प्रेरणा का स्तंभ : शांतिवन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: योगमयी तपस्या की प्रतिमूर्ति रहीं दादी रतनमोहिनी : कैबिनेट मंत्री …

Navyug Times