Breaking News
भाई दूज के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद को आत्म-स्मृति का टीका लगाने के पश्चात परमात्मा का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते हुए बीके अंजु बहन।

बिहार के उपमुख्यमंत्री को आत्म-स्मृति का टीका लगाकर मनाया भाई दूज का त्योहार

हाइलाइट्स :-

  • बीके अंजु बहन ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद को आत्म-स्मृति का टीका लगाकर मुख मीठा कराया

  • क्लास के सभी भाई-बहनों को भाई दूज का टीका लगाकर मुख मीठा कराया गया

भाई दूज के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद को आत्म-स्मृति का टीका लगाने के पश्चात परमात्मा का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते हुए बीके अंजु बहन।

नवयुग टाइम्स, संवादाता, बिहार
पटना, खाजपुरा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के खाजपुरा सेवाकेंद्र द्वारा भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार शनिवार को बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। भाई दूज का महत्व बताते हुए सेवाकेंद्र प्रभारी बीके अंजु बहन ने बताया कि यह त्योहार आत्म-स्मृति का भी प्रतीक है। इस दिन बहनें भाई को आत्म-स्मृति का तिलक लगाकर उनके दीर्घायु व स्वस्थ होने की कामना करती है।
भाई दूज के दिन विशेष रूप से पधारे बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद को आत्म-स्मृति का टीका लगाकर उनका मुख मीठा कराया गया व उन्हें ईश्वरीय उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।

Check Also

अरावली की पहाड़ियों को नापते हुए 3000 रनर्स पहुंचे पांडव भवन, देवाराम और अर्पिता सैनी बने विजेता

🔊 Listen to this हाईलाइट्स : – 8वीं दादी प्रकाशमणि अंतरराष्ट्रीय हॉफ मैराथन में देश–विदेश …

Navyug Times