Breaking News
आमंत्रित अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए खराट गांव की मुखिया श्रीमति मंजू देवी।

वार्षिकोत्सव को खराट गांव की मुखिया ने किया सम्बोधित

हाइलाइट्स: –

  • बिहार के नवादा सेवाकेंद्र का मनाया गया 14 वां वर्षगांठ

  • खराट गांव की मुखिया ने दी शुभकामना

आमंत्रित अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए खराट गांव की मुखिया श्रीमति मंजू देवी।
सभा को सम्बोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी पूनम बहन।

नवयुग टाइम्स, संवादाता, बिहार

ब्रह्माकुमारी संस्था के नवादा सेवाकेंद्र के स्थापना के 14 वर्ष पूर्ण होने पर आमंत्रित अतिथियों द्वारा सेवाकेंद्र के सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए खराट गांव की मुखिया श्रीमति रंजू देवी ने शुभकामना देते हुए कहा कि इन 14 वर्षों में ब्रह्माकुमारी संस्था के नवादा सेवाकेंद्र द्वारा जो आध्यात्मिक सेवाएं की गई है वह सराहनीय है।

सभा को सम्बोधित करते हुए संजीवनी हॉस्पिटल के डॉक्टर मनोज कुमार।

नवादा जिले के संजीवनी हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध डॉक्टर मनोज कुमार और डॉक्टर पिंकी वर्णवाल ने कहा इस संस्था के द्वारा जो आध्यात्मिक ज्ञान दिया जा रहा है वह मानव के कल्याण के लिए है।

अतिथियों के साथ केक कटिंग कर सबका मुख मीठा कराते हुए बिहार शरीफ की राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अनुपमा दीदी।

बिहार शरीफ की राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अनुपमा दीदी ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन के नियमित अभ्यास में हमारा मन सशक्त होता है और हमारे जीवन जीने के तरीके में बदलाव आता है। इसका संबंध आत्मा से होने के कारण इससे हमारे शरीर के प्रतिरोधक क्षमता मे भी विकास होता है। इसके साथ ही उन्होंने राजयोग मेडिटेशन के द्वारा गहन शांति की अनुभूति करने की विधि बताई।

खराट गांव की मुखिया को विश्व के पहले राजकुमार श्रीकृष्ण का चित्र भेंट करते हुए बिहार शरीफ की राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अनुपमा दीदी।

इस अवसर पर सभी अतिथियों को ईश्वरीय उपहार भेट कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत तिलक, गुलदस्ते और बैज भेंटकर किया गया।

Check Also

“वसुधैव कुटुम्बकम” ही विश्व शांति का मार्ग, तृतीय विश्व युद्ध की आशंका के बीच सनातन संस्कृति का संदेश – सीएम धामी

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: वैश्विक शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन- विश्व शांति के लिए …

Navyug Times