हाइलाइट्स :-
-
राजगढ़ सेवाकेंद्र द्वारा किसान सम्मान कार्यक्रम का किया गया आयोजन
-
राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसानों से केमिकल मुक्त खेती करने का किया गया आह्वान
-
ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने ग्राम विकास प्रभाग द्वारा की जा रही रासायन मुक्त खेती की दी जानकारी
-
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन
नवयुग टाइम्स, संवादाता, राजगढ़। 23-12-2021
-
इन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन
राजगढ़, मध्यप्रदेश। राष्ट्रीय किसान दिवस को ब्रह्माकुमारी संस्था के राजगढ़ सेवाकेंद्र द्वारा किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शिव वरदान भवन के सभागार में किसानों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि उपसंचालक हरीश कुमार मालवीय, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.कायम सिंह, दूरदर्शन केंद्र के संचालक पुरूषोत्तम नायक, कृषि विकास अधिकारी राठौर जी, हॉर्टिकल्चर वैज्ञानिक लाल सिंह, मृदा वैज्ञानिक कुमरावत सिंह, कृषि विस्तार अधिकारी सत्येंद्र कुमार सोनी, किसान नारायण सिंह मोतीपुरा, राजगढ़ सेवाकेंद्र ब्रह्माकुमारी मधु दीदी समेत अनेक वरिष्ठ भाई-बहनें उपस्थित थे।

-
समृद्ध राष्ट्र बनाना है तो समृद्ध किसान बनाना होगा…
ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने किसान भाई-बहनों के प्रति आभार प्रगट करते हुए कहा किसान देश की शान है, वह अन्नदाता है। यदि विकास को उन्नतशील, समृद्ध राष्ट्र बनाना है तो पहले किसानों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना होगा। इसी उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी संस्था के ग्राम विकास प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक खेती पद्धति का विकास किया गया है। जिसे शाश्वत् यौगिक खेती के नाम से जाना जाता है। इसके लिए किसानों को संस्था द्वारा समय प्रति समय प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
-
उन्नत तकनीक के साथ यौगिक खेती करने का किया आह्वान
उप-संचालक कृषि हरीश कुमार मालवीय ने खेती के साथ-साथ पशुपालन एवं जैविक खेती करने हेतु किसानों को मानसिक रूप से सशक्त होना होगा। वहीं डॉ.कायम सिंह ने किसानों को उन्नत तकनीक के साथ पुनः शाश्वत् यौगिक खेती , रसायन मुक्त खेती करने का आह्वान किया।
-
ईश्वरीय उपहार भेंटकर किसानों को किया गया सम्मानित
ब्रह्माकुमारी सुरेखा बहन द्वारा जैविक, यौगिक खेती करने व केमिकल मुक्त खेती करने का संकल्प दिलाया गया। इससे पूर्व संस्था से जुड़े 40 किसान भाईयों को संस्था की ओर से ईश्वरीय उपहार, अंग – वस्त्र एवं शिवध्वज देकर सम्मानित किया गया।