आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सुन्नी में फहराया गया शिवध्वज

हाईलाइट्स –

  • आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किए जाएंगे शिवरात्रि का महापर्व

  • हिमाचल प्रदेश के सुन्नी से किया गया शुभारंभ

  • शिवध्वज फहराकर परमात्मा के बताए हुए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

  • 75 वर्ष पूर्व आजाद हुआ देश आज भी मानसिक विकारों का गुलाम

  • आध्यात्म का रास्ता भारत को स्वर्णिम बनाने वाला है – तहसीलदार

  • स्थानीय पुलिस स्टेशन के एसएचओ कर्मचंद ठाकुर ने भी किया सम्बोधित

  • आजादी का मर्म समझाता है अध्यात्म

  • सच्ची आजादी दिलाने के लिए परमात्मा ने बजाया है बिगुल – रेवादास

  • जैसे-जैसे हम कलियुग समाप्ति की ओर बढ़ते जाएंगे मन की हलचल बढ़ती जाएगी

नवयुग टाइम्स, संवादाता, हिमाचल प्रदेश 16 फरवरी 2022
सुन्नी, हिमाचल प्रदेश। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा भारत सरकार के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर प्राजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत ब्रह्माकुमारी संस्था के सुन्नी उप-सेवाकेंद्र द्वारा आस-पास के 80 गांवों में परमात्मा शिव का ध्वज फहराने का संकल्प लिया गया। जिसका शुभारंभ 16 फरवरी को शाकरा गांव से किया गया। इस स्वर्णिम अवसर पर तहसीलदार सुनील चौहान, स्थानीय पुलिस स्टेशन के एसएचओ भ्राता कर्मचंद ठाकुर के साथ अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • आध्यात्म का रास्ता भारत को…

मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए तहसीलदार सुनील चौहान ने कहा आध्यात्म का रास्ता भारत को स्वर्णिम बनाने वाला है। एक मूल्यनिष्ठ व्यक्ति ही समाज सेवा के साथ-साथ दूसरों को भी सम्मान दे सकता है। हमारा देश आजाद तो हो गया लेकिन आज भी गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए हैं।

  • …इससे अपराध में कमी आएगी

अपने सम्बोधन में एसएचओ ने कहा आध्यात्मिक व पारिवारिक मूल्यों की कमी के कारण ही व्यक्ति अपराध की दुनिया में कदम रखता है। यदि हम स्कूल व कॉलेजों में आध्यात्मिक शिक्षा अनिवार्य कर दें तो इससे अपराध में कमी आएगी। परमात्मा का भी यही संदेश है कि हम आध्यात्मिक मूल्यों से संपन्न बनकर श्रेष्ठ जीवन जीएं। संस्था के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है।

  • जहां सच्ची आजादी का मर्म समझ में आता है…

सुन्नी के वरिष्ठ राजयोगी रेवादास भाई ने कहा हम सभी को सच्ची आजादी दिलाने के लिए परमात्मा इस धरा पर आ चुके हैं। परमात्मा के द्वारा दिया जा रहा सत्य ज्ञान हमें मानसिक गुलामी की जंजीरों को तोड़कर दिव्यता की ओर ले जाता है। जहां मानव को सच्ची आजादी का मर्म समझ में आता है।

  • बहुत ही आवश्यक है राजयोग मेडिटेशन…

उप-सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन ने कहा कि आज हम महाशिवरात्रि पर्व मनाने का शुभारंभ कर रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव प्रोजेक्ट के तहत गांवों में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जैसे-जैसे हम कलियुग समाप्ति की ओर बढ़ते जाएंगे वैसे-वहैसे हमारे हमारे मन की हलचल भी बढ़ती जाएगी। ऐसे समय में शांत व स्थिर रहने के लिए राजयोग मेडिटेशन बहुत ही आवश्यक है।

  • ईश्वरीय उपहार से हुए सम्मानित…

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को उप-सेवाकेंद्र की ओर से ईश्वरीय उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सप्रेम ब्रह्माभोजन ग्रहण किया और परमात्मा के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Check Also

जवान – 46 डिग्री टेंपरेचर से लेकर प्लस 46 डिग्री टेंपरेचर में सीमाओं की सुरक्षा अपने जीवन का स्वर्ण काल देकर करते हैं : गृह मंत्री अमित शाह

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: गृह मंत्री शाह का विश्वास: योग और ध्यान से हम …

Navyug Times