हाइलाइटस –
-
अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए गए कार्यक्रम
-
शरीर के साथ-साथ हमें मन का भी डॉक्टर बनना है
-
स्वस्थ रहने के लिए भोजनशैली में बदलाव लाना आवश्यक
-
सभी डॉक्टर्स को ईश्वरीय उपहार भेंटकर किया गया सम्मानित

नवयुग टाइम्स, संवादाता, राजस्थान
जयपुर, सांगानेर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सांगानेर उपसेवाकेंद्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्पर्श हॉस्पिटल में डॉक्टर्स के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्रीमति रामा जी के साथ विभिन्न विभागों के डॉक्टर्स और स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप-सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी पूजा बहन ने बताया कि हमें मरीजों को शारीरिक रूप से स्वस्थ के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाना है। सारी बीमारियों की जड़ हमारी गलत सोच और जीवनशैली में बदलाव है। शरीर के साथ-साथ हमें मन का भी डॉक्टर बनना है। तभी हम मरीजों को संपूर्ण स्वास्थ्य दे पाएंगे। वर्तमान समय जरूरी है कि हम अपने जीवन में से कुछ समय निकालकर राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास अवश्य करें। इससे हमारा मन शक्तिशाली बनता है और हमारे मन में पॉजीटिव विचार चलने शुरू हो जाते हैं।

-
स्वस्थ रहने के लिए भोजनशैली में बदलाव लाना आवश्यक
स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्रीमति रामा जी ने बताया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने भोजनशैली में बदलाव लाना होगा। हमें भोजन में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और सलाद का उपयोग बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही हमें जीवन में स्वछता भी अपनाना होगा।

कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी पूजा बहन ने सभी को ईश्वरीय उपहार भेंटकर सम्मानित किया।