Breaking News

तनाव मुक्त यात्रा के लिए स्थिर मन और स्वस्थ तन का होना जरूरी : डॉ. सुरेश शर्मा  

हाइलाईट्स :

  • आबू रोड में ब्रह्माकुमारीज के यातायात एवं परिवहन प्रभाग द्वारा रेलवे के कर्मचारियों के लिए सेफ्टी सेमिनार का आयोजन

  • डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है चालक का तनाव और विचलित मनोस्थिति

  • ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित सेफ्टी सेमिनार को उत्तर . पश्चिम रेलवे के अनेक पदाधिकारियों ने किया सम्बोधित

नवयुग टाइम्स, संवादाता, राजस्थान

आबू रोड। तेजी से बदलती कार्य प्रणाली और रेलगाड़ियों की बढ़ती स्पीड के साथ तालमेल बिठाकर तनाव मुक्त रहने के लिए लोको पायलट का मन एकाग्र और स्थिर होना अति आवश्यक है। मन की स्थिरता के साथ साथ तन को भी स्वस्थ रखना चाहिए। उक्त उद्गार ब्रह्माकुमारीज के यातायात एवं परिवहन प्रभाग के  संयोजक राजयोगी डॉ. सुरेश शर्मा ने आबू रोड़ रेलवे स्टेशन पर चालक लॉबी में स्थित प्रशिक्षण कक्ष में लोको पायलट और उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारियों  के लिए आयोजित सेफ्टी सेमिनार में बोलते हुए कहा। आगे उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं का मुख्य कारण चालक का तनाव और विचलित मनोस्थिति ही है। हमारे यातायात एवं परिवहन प्रभाग द्वारा सुरक्षा जागृति के लक्ष्य से गत 22 वर्षों में सुरक्षा जागृति अभियानों, सेमिनारों और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों द्वारा लाखों लोगों में जागरूकता फैलाई गई है। हमारा उद्देश्य रेल परिवार के प्रत्येक सदस्य के जीवन में खुशहाली लाना और सुरक्षित जीवन के लिए राजयोग मेडिटेशन द्वारा आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना है।

मंच पर उपस्थित हैं सम्मानित अतिथि।
  • संस्था का आभार व्यक्त किया

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर भ्राता मनोज छाबड़ा ने उपस्थित 50 से भी ज्यादा रेल कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा यह ट्रेनिंग प्रोग्राम बहुआयामी परिवर्तन ला सकता है बशर्ते कि हम इन शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लें और इसका लगातार अभ्यास भी करें। यह हमारे तनाव को कम करने में बहुत कारगर साबित होगा।  कार्यक्रम को सभी के लिए उपयोगी बताया और इसके आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था का आभार व्यक्त किया।

डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर मनोज छाबडा को ईश्वरीय उपहार भेंटकर सम्मानित करते हुए यातायात एवं परिवहन प्रभाग के मुख्यालय संयोजक डॉ.सुरेश शर्मा।
  • सुरक्षा नियमों को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं…

कार्यक्रम में   डी. ओ. पी. टी. के पैनल में शामिल राष्ट्रीय प्रशिक्षक खड़गपुर से पधारे सुभाष सारंगी ने तनाव प्रबंधन के लिए वीडियो प्रेजेंटेशन और पी. पी. टी. के माध्यम से माइंड एक्सरसाइज सिखाई और सुरक्षा नियमों जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उनकी टिप्स की सभी ने बहुत सराहना की। यातायात प्रभाग के अन्य सदस्य एवं पश्चिम रेलवे, बड़ौदा में कार्यरत मुख्य रेल कंट्रोलर आमोद कुलकर्णी ने योगा और फिजिकल एक्सरसाइज के समायोजन द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ्य की विधि सिखाई गई। इस कार्यक्रम को सी. एल. आई. पी. एस. मेहरा ने भी संबोधित किया जिनकी इस कार्यक्रम के आयोजन में अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का  संचालन सी. एल. आई. नंदलाल जांगिड़ ने किया।

Check Also

डिजिटल अरेस्ट स्कैम : कैसे ऑनलाइन ठग बना रहे हैं मासूम लोगों को निशाना?

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: क्या है डिजिटल अरेस्ट स्कैम? जानें इस नई ऑनलाइन ठगी …

Navyug Times