हाईलाइट्स –
-
ज्ञानसरोवर पहुंचने पर राष्ट्रपति का हुआ भव्य स्वागत
-
सबसे अच्छा है अध्यात्म का रास्ता
-
ज्ञानसरोवर के हॉर्मनी हॉल में राष्ट्रपति ने सुनाएं अपने जीवन के खास अनुभव
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्मा बाबा की समाधि शांति स्तम्भ पर अर्पित की पुष्पांजलि
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिस्ट्री हॉल का किया अवलोकन
-
हिस्ट्री हॉल में जाना संस्था के प्राचीन इतिहास को


नवयुग टाइम्स, संवादाता, राजस्थान 04-01-23
माउण्ट आबू, ज्ञानसरोवर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास पर माउण्ट आबू पहुंची। जहां ब्रह्माकुमारी संस्था के ज्ञानसरोवर परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। ज्ञानसरोवर के हॉर्मनी हॉल में उन्होंने अपने जीवन के अनुभव सुनाते हुए कहा कि आज भी मैं पहले की तरह परमात्मा की स्मृति, ध्यान और साधना से अपने दिन की शुरूआत करती हूं। मुझे ऐसा अनुभव होता है कि मुश्किलों के दौर में परमात्मा मेरी मदद करता है। परमात्मा के द्वारा दिया गया ज्ञान मुझे कमजोर पड़ने नहीं देता है। अध्यात्म ही वो प्रकाश पुंज है जो पुरी मानवता को सही राह दिखा सकता है।

-
हिस्ट्री हॉल में संस्था के इतिहास को जाना…
इसके पश्चात वो पांडव भवन पहुंची। जहां ब्रह्मा बाबा के समाधि स्थल शांति स्तम्भ पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही वे मेडिटेशन रूम, बाबा की कुटिया, बाबा के कमरे में पहुंचकर एकांत में परमपिता परमात्मा शिव का ध्यान किया। इसके पश्चात वे हिस्ट्री हॉल गई जहां उन्होंने यज्ञ के प्रारंभिक दिनों के ब्रह्मा बाबा और दादियों की पुरानी तस्वीरों को देखकर ब्रह्माकुमारी संस्था के इतिहास को जाना।


-
दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…
पांडव भवन का अवलोकन करने के पश्चात राष्ट्रपति वापस ज्ञान सरोवर पहुंची जहां उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात वे वायु सेना के विशेष विमान से मानपुर हवाई पट्टी से प्रस्थान कर गई। इस मौके पर ज्ञान सरोवर की निदेशिका बीके डॉ. निर्मला दीदी, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके शशि दीदी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शीलू दीदी, मीडिया निदेशक बीके करुणा भाई भी मौजूद रहे।




Navyug Times Latest Online Breaking News