Breaking News
राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में स्वागत नृत्य की प्रस्तुति देते हुए कुमारी काजोल और योगेश्वरी।

शारीरिक शक्ति के साथ मन की शक्ति पर निर्भर करती है सफलता

हाईलाइट्स –

  • खेल प्रभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में पहुंचे नामचीन खिलाड़ी

  • ‘मन की शक्ति के माध्यम से खेलों में सफलता की प्राप्ति’ विषय पर आयोजित किया गया कॉन्फ्रेंस

  • कॉन्फ्रेंस में खिलाड़ियों ने किया राजयोग के द्वारा मन की शक्ति बढ़ाने का अभ्यास

  • बीके आत्मा बहन ने कराया राजयोग का अभ्यास

  • कुमारी काजोल और योगेश्वरी ने स्वागत नृत्य द्वारा किया सभी अतिथियों का स्वागत

  • मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन

  • सभी खिलाड़ियों ने एक स्वर में कहा – सफलता के लिए शारीरिक शक्ति के साथ मन की शक्ति का समन्वय होना जरूरी

राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में स्वागत नृत्य की प्रस्तुति देते हुए कुमारी काजोल और योगेश्वरी।

नवयुग टाइम्स, संवादाता, राजस्थान 14-05-23
रिपोर्ट – बीके गिरीश भाई, मीडिया, ज्ञानसरोवर
माउण्ट आबू, राजस्थान। ब्रह्माकुमारी संस्था के ज्ञानसरोवर परिसर में खेल प्रभाग द्वारा `मन की शक्ति के माध्यम से खेलों में सफलता की प्राप्ति’ विषय पर चार दिवसीय राष्ट्रीय खेल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश भर से आए 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि।
  • खेलों में उत्तम सफलता प्राप्त कर सकते हैं…

राष्ट्रीय खेल सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी सुनील कुमार शर्मा।

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जालंधर से आए एयरफोर्स के सेवानिवृत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने कहा राजयोग के अभ्यास द्वारा हम मन की शक्ति को बढ़ाकर खेलों में उत्तम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अपने अनुभव से बताया कि मेडिटेशन के अभ्यास के बाद उन्हें पैदल यात्रा और ट्रैकिंग में काफी मदद मिली।

  • हमें सफलता की ओर ले जाता है…

राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में अपनी शुभकामना देते हुए संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका व खेल प्रभाग की वाइस चेयरपर्सन राजयोगिनी शशि दीदी।

ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त मुख्य प्रशासिका एवं स्पोर्ट्स विंग की वाइस चेयरपर्सन राजयोगिनी शशि दीदी ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा हमारी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि हम अपनी शारीरिक व मानसिक शक्तियों का प्रयोग किस प्रकार से करते हैं। सकारात्मक दिशा में किया गया अभ्यास हमें सफलता की ओर ले जाता है।

  • मन की शांति के लिए राजयोग आवश्यक…

राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आगरा से आए क्रीड़ा भारती के प्रेसीडेंट एवं योगा एक्सपर्ट परमजीत सिंह सरना।

आगरा से आए क्रीड़ा भारती के योगा एक्सपर्ट और प्रेसीडेंट परमजीत सिंह सरना ने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा सफलता प्राप्त करने के लिए मन की शक्ति को बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए राजयोग के अभ्यास के साथ-साथ शरीर की शक्ति भी बढ़ाना आवश्यक है। मन की शांति के लिए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास आवश्यक है।

  • …हमें जीवन में सफल बनाती है

सभा को सम्बोधित करते हुए चेतना कॉलेज मुम्बई से आयी स्पोर्ट्स डायरेक्टर अर्चना उईके।

चेतना कॉलेज मुम्बई से आए स्पोर्टस के डायरेक्टर अर्चना उईके ने कहा यहां की हर चीज खास है। यहां के सभी भाई-बहनें अपने-अपने कार्य में प्रसन्नता से लगे हुए हैं। यही चीज हमें जीवन में सफल बनाती है।

  • हमने यहां आकर अनुभव किया…

राष्ट्रीय खेल सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए योगासन एवं खेल एसोशिएशन के सचिव सुरेन्द्र आर्य।

चरखी दादारी से आए योगासन एवं स्पोर्टस एसोशिएसन के जिला सचिव डॉ.सुरेंद्र आर्य ने कहा राजयोग की शक्ति को हमने यहां आकर अनुभव किया है। ब्रह्मचर्य और खेल का आपस में गहरा संबंध है। हमें एलोपैथी की दवाओं के सेवन से बचना चाहिए।

  • तभी देश में योग्य खिलाड़ी तैयार होंगे…

राष्ट्रीय खेल सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए इंडियन प्रीमियर एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एण्ड फिजीकल एज्यूकेशन के प्रेसीडेंट डॉ.गुरदीप सिंह।

इंडियन प्रीमियर अकादमी ऑफ स्पोर्टस साइंस एण्ड फिजीकल एज्यूकेशन के प्रेसीडेंट डॉ.गुरदीप सिंह ने कहा कि यदि खिलाड़ी राजयोगी के निर्देशन में आगे बढ़ता है तो मन की शक्ति को बढ़ाकर सफलता के द्वार खोल सकता है। आगे उन्होंने कहा कि बच्चों को बाल्यकाल से ही खेल के क्षेत्र में प्रशिक्षण देना प्रारंभ कर देना चाहिए। तभी देश में योग्य खिलाड़ी तैयार होंगे।

  • विंग की सेवाओं से अवगत कराया…

सभा को सम्बोधित करते हुए खेल प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके जगबीर भाई।

स्पोर्ट विंग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.जगबीर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्पोर्ट्स विंग द्वारा की की जा रही सेवाओं से अवगत कराया और कहा कि राजयोग के नियमित अभ्यास से मन की शक्ति बढ़ती है जिससे सफलता प्राप्त करने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है।

  • इन्होंने भी किया सम्बोधित…

दिल्ली से आयी स्पोर्ट्स विंग की फैकल्टी मेम्बर ब्रह्माकुमारी आत्मा बहन ने राजयोग के द्वारा गहन शांति की अनुभूति करायी। करनाल से स्पोर्ट्स विंग के राष्ट्रीय संयोजक बीके मेहरचंद भाई ने सभी अतिथियों का आभार प्रगट किया और मंच का कुशल संचालन बल्लभगढ़ के स्पोर्ट्स विंग के फैकल्टी मेम्बर बीके ज्योति भाई ने किया।

राजयोग का अभ्यास कराते हुए बीके आत्मा बहन।
राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में स्वागत नृत्य की प्रस्तुति देते हुए कुमारी काजोल और योगेश्वरी।

Check Also

डिजिटल अरेस्ट स्कैम : कैसे ऑनलाइन ठग बना रहे हैं मासूम लोगों को निशाना?

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: क्या है डिजिटल अरेस्ट स्कैम? जानें इस नई ऑनलाइन ठगी …

Navyug Times