दादी जानकी जी के जन्म दिवस के अवसर पर पर्यावरण मित्र पुरस्कार समारोह का आयोजन

  • नव वर्ष की शुभकामना और प्रभु की स्मृति से शुभारंभ हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

  • मेरा भारत हरित भारत अभियान के तहत पुरे भारत में लगाए गए 20 लाख पौधे

  • ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 10 जून को प्रारंभ किया गया था मेरा भारत हरित भारत अभियान

  • दादी जानकी जी के जन्म दिवस के अवसर पर पर्यावरण मित्र पुरस्कार से किया गया सम्मानित

  • खाद्य मंत्री ने कहा दादीजी अद्भुत व्यक्तित्व की धनी हैं।

  • दादी ने कहा वण्डरफुल है हमारा भारत

पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित देश-विदेश से आए हुए भाई-बहनें।

नवयुग टाइम्स, प्रतिनिधि।
आबू रोड, 01 जनवरी। ब्रह्माकुमारी संस्था के सोशल एक्टिविटी ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मेरा भारत हरित भारत अभियान का शुभारंभ 10 जून को संस्था के महासचिव ब्रह्माकुमार निर्वैर भाई द्वारा शांतिवन में पीपल का पौधा लगाकर किया गया था। और इसका समापन गांधी जयंति के दिन 2 अक्टूबर को किया गया। इस अवधि के दौरान संस्था द्वारा वृक्षारोपण के नए आयाम स्थापित किए गए। वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए संस्था ने एक नये युग का सुत्रपात किया। इसी कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा पर्यावरण मित्र पुरस्कार वितरण समारोह का अयोजन किया गया। नव वर्ष की प्रात: पर आयोजित यह कार्यक्रम अनेक मयनों में महत्वपूर्ण था।

पौधा लगाने से स्वच्छ बनेगा पर्यावरण

ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा नव वर्ष पर आयोजित पर्यावरण मित्र पुरस्कार समारोह को सम्बोधित करते हुए राजस्थान के खाद्य मंत्री रमेश मीणा।

ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा अयोजित कार्यकम को सम्बोधित करते हुए राजस्थान सरकार के खाद्य मंत्री रमेश मीणा ने कहा जिस प्रकार समुंद्र मंथन के समय निकलने वाले विष को शिव ने अपने कंठ में धारण कर लिया उसी प्रकार ब्रह्माकुमारी संस्था ने पेड़-पौधे लगाकर दूषित वातावरण को मानवता तक पहुंचने से रोका है। आज जिस प्रकार से भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है उसका प्रभाव हमें ग्लोबल वार्मिंग के रूप में देखने को मिल रहा है। जिस मानव में कथनी और करनी का अंतर नहीं होता है वह दिव्य शक्ति को प्राप्त कर लेता है। दादीजी का जो आशीर्वाद हम सभी को मिल रहा है वह निश्चय ही अद्भुत व्यक्तित्व की धनी हैं।

राजस्थान सरकार के खाद्य मंत्री को सम्मानित करते हुए दादी जानकी।
राजस्थान सरकार के खाद्य मंत्री को सम्मानित करते हुए ब्रह्माकुमार निर्वैर भाई।

एक-दूसरे के पूरक हैं प्रकृति और मानव


ब्रह्माकुमारी संस्था की 104 वर्षीय मुख्य प्रशासिका दादी जानकी ने कहा प्रकृति और मानव एक-दूसरे के पूरक हैं। हमारा देश वंडरफुल है। यह हमारे देश की संस्कृति है कि यहां पेड़-पौधे की भी पूजा की जाती है।

पुण्य का काम है…


संस्था के महासचिव ब्रह्माकुमार निर्वैर भाई ने कहा कि जिन लोगों ने पेड़ लगाए हैं वह बहुत ही पुण्य का कार्य किया है। भारत को हरा-भरा और सोने की चिडिय़ां बनाने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना होगा।

देश में लगाए ढ़ाई करोड़ पौधे

ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित पर्यावरण मित्र समारोह को सम्बोधित करते हुए दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित।

दैनिक भास्कर के स्टेट एडीटर किरण राजपुरोहित ने बताया कि दैनिक भास्कर का एक कल्पना थी एक पेड़ एक जिंदगी, जिसे हम सभी लोगों ने मिलकर साकार किया। इस मिशन को ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से पुरे देश में चलाया गया। हमने ढ़ाई करोड़ पौधे पूरे देश में लगाए हैं जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित को सम्मानित करते हुए दादी जानकी।

निर्वैर भाई और दादियों के संकल्प से प्रारंभ हुआ यह अभियान

पर्यावरण मित्र समारोह को सम्बोधित करते हुए ब्रह्माकुमार भरत भाई।

ब्रह्माकुमारी संस्था के चीफ इंजीनियर व सोशल एक्टिविटी ग्रुप के अध्यक्ष ब्रह्माकुमार भरत भाई ने बताया कि जितना हम अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएंगे उतना ही हमारा देश हरा-भरा बनेगा। इससे प्रदूषण की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। निर्वैर भाई और दादियों के संकल्प से प्रारंभ किया गया यह अभियान इस स्वरूप को प्राप्त कर लेगा हमने इसकी कल्पना भी नहीं की थी।

सभी का हुआ स्वागत

इससे पूर्व सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत तिलक, बैज, गुलदस्ता और हार पहनाकर किया गया। नया साल स्वर्णिम युग की याद लायी है… मधुर बोल के साथ मंच का कुशल संचालन राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी चंदा बहन के द्वारा किया गया। इस समारोह को जय सिंह सेठिया, कॉलम राइटर एवं एडवोकेट मुकेश पटेल, ब्रह्माकुमार करूणा भाई, ग्लोबल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ.प्रताप मिढ्ढा, ब्रह्माकुमार अशोक सिंघल सहित अनेक अतिथियों ने सम्बोधित किया।

दादीजी के जन्मदिवस के अवसर पर इन्हें मिला पर्यावरण मित्र पुरस्कार

इस अभियान के तहत जिन सेवाकेंद्रों ने सबसे ज्यादा पौधे लगाए उन्हें दादियों एवं वरिष्ठ भाइयों के द्वारा मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। जिससे लोगों में पर्यावरण और प्रकृति के प्रति जगरूकता बनी रहे। सबसे ज्यादा पौधा लगाने में अग्रणी रहे पंजाब और महाराष्ट्र जोन।

  • प्रथम स्थान के लिए पंजाब जोन की तरफ से अमीरचंद भाई को पर्यावरण मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • प्रथम स्थान के लिए महाराष्ट्र जोन की ओर से बह्माकुमारी संतोष दीदी को पर्यावरण मित्र पुरस्कार से सम्मानित करते हुए दादी जानकी, ब्रह्माकुमार निर्वैर भाई तथा अन्य।

  • द्वितीय स्थान के लिए भोपाल का चयन किया गया। जिसके लिए ब्रह्माकुमारी शैलेजा बहन और ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन को पर्यावरण मित्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

  • तृतीय स्थान के लिए इंदौर जोन का चयन किया गया। जिसके लिए ब्रह्माकुमारी देवमणि बहन को पर्यावरण मित्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Check Also

जब विज्ञान और अध्यात्म एक-दूसरे के पुरक बनते हैं तब सृष्टि पर नए युग का सूत्रपात होता है – राज्यपाल आचार्य देवव्रत

🔊 Listen to this हाईलाट्स: राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई कला और संस्कृति …

Navyug Times