Breaking News

ब्रह्माकुमारी बहनों ने समाज सेवा की पेश की मिसाल

सासाराम रेलवे स्टेशन पर वृद्ध को कम्बल देते हुए बीके बबीता बहन।
  • कर्मों की गति का सत्य ज्ञान और शुभ भावना से किए गए कर्म के अनुसार ही श्रेष्ठ फल की प्राप्ति

नवयुग टाइम्स, प्रतिनिधि।
28.11.19
सासाराम, बिहार। स्थानीय सेवाकेंद्र की संचालिका बीके बबीता बहन के द्वारा रेलवे स्टेशनों, बस स्टैण्ड तथा शहर के अन्य स्थानों पर जाकर ठंड से ठिठुरते हुए वृद्धजनों को कम्बल का वितरण किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था नैतिक व आध्यात्मिक ज्ञान देने के साथ-साथ मानवीय मूल्यों की भी शिक्षा देती है। जिसका आज एक उदाहरण रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। संस्था के द्वारा बिना भेद-भाव के किया गया यह कार्य अनेक लोगों को मानव सेवा के कार्य हेतु आगे आने के लिए प्रेरणा देने वाला है।

Check Also

अरावली की पहाड़ियों को नापते हुए 3000 रनर्स पहुंचे पांडव भवन, देवाराम और अर्पिता सैनी बने विजेता

🔊 Listen to this हाईलाइट्स : – 8वीं दादी प्रकाशमणि अंतरराष्ट्रीय हॉफ मैराथन में देश–विदेश …

Navyug Times