Breaking News

दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में ब्रह्माकुमारीज का 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान 6 अगस्त से

हाईलाइट्स:

  • युवा शक्ति को व्यसन से बचाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

  • दादी प्रकाशमणि जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अनूठा संकल्प

  • 10 करोड़ संकल्पों से बदलेगा भारत का भविष्य

  • एक संकल्प, 50 जीवनों में बदलाव का अभियान

  • हर नागरिक बनेगा परिवर्तन का दूत

  • व्यसन नहीं, संस्कार चुनने का समय

  • देश के सभी जिलों में एक साथ होगा महाअभियान का शुभारंभ

  • युवाओं को व्यसन से बचाने के लिए ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल प्रभाग की बहुआयामी कार्ययोजना

  • नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति

  • पिछले अभियानों की सफलता से मिला नया उत्साह

  • 3.19 करोड़ लोग ले चुके हैं प्रतिज्ञा, अब 10 करोड़ का लक्ष्य

  • आध्यात्मिक प्रेरणा से नशे की गिरफ्त से बाहर लाने का प्रयास

  • आइए, नशामुक्त भारत के जनआंदोलन का हिस्सा बनें

आबू रोड, राजस्थान। आज भारत एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहाँ एक ओर युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है, वहीं दूसरी ओर नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज और राष्ट्र के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। ऐसे समय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल प्रभाग द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी “नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” प्रारंभ किया जा रहा है।

  • युवा पीढ़ी को व्यसन से बचाने पर रहेगा विशेष फोकस

यह अभियान पूरे भारत के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, जिलों, नगरों एवं गाँवों में एक साथ संचालित किया जाएगा। विशेष रूप से उन युवाओं और किशोरों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा जो अभी तक नशे की गिरफ्त से दूर हैं, ताकि वे भविष्य में भी किसी प्रकार के व्यसन की ओर आकर्षित न हों। अभियान का उद्देश्य केवल नशा छुड़ाना ही नहीं, बल्कि नशा शुरू होने से पहले ही जागरूकता के माध्यम से नई पीढ़ी को सुरक्षित करना है।

  • भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त राष्ट्रीय पहल

यह महत्वाकांक्षी अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस दिशा में 4 मार्च 2023 को नई दिल्ली में भारत सरकार एवं ब्रह्माकुमारी संस्था के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए थे। उसी सहयोग को आगे बढ़ाते हुए 6 अगस्त 2026 को देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में इस महाअभियान का एक साथ शुभारंभ किया जाएगा।

  • दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति को समर्पित अभियान

इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल साह ने बताया कि यह महाअभियान संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि की पावन स्मृति को समर्पित है। उन्होंने कहा कि दादीजी ने अपने सम्पूर्ण जीवन में मानवता को आध्यात्मिक मूल्यों, नशामुक्त जीवन और श्रेष्ठ संस्कारों का संदेश दिया। उनकी स्मृति में यदि हम लाखों-करोड़ों लोगों को व्यसनमुक्त जीवन का संकल्प दिला सकें, तो यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

  • क्यूआर कोड से लें प्रतिज्ञा, 50 लोगों को जोड़ने का आह्वान

उन्होंने बताया कि अभियान के लिए एक विशेष क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा ले सकता है। अभियान का लक्ष्य केवल स्वयं संकल्प लेना नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक द्वारा कम से कम 50 अन्य लोगों को भी नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाना है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान का सहभागी बने, तो नशामुक्त भारत का सपना शीघ्र ही साकार हो सकता है।

  • जनजन तक पहुँचेगा नशा मुक्ति का जागरूकता संदेश

डॉ. साह ने कहा कि “विकसित भारत” का स्वप्न तभी साकार होगा जब देश का युवा नशे की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होगा। स्वस्थ, जागरूक और चरित्रवान युवा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं। इसलिए यह अभियान केवल नशामुक्ति का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का एक राष्ट्रीय जनआंदोलन है।

  • पिछले अभियानों की सफलता से मिला नया उत्साह

उन्होंने बताया कि पूर्व में चलाए गए नशा मुक्ति अभियानों को समाज से अभूतपूर्व समर्थन मिला और लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला। इसी प्रेरणा से इस वर्ष दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि पर पूरे देश में इस महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है।

  • 3.19 करोड़ लोग ले चुके हैं प्रतिज्ञा, अब 10 करोड़ का लक्ष्य

अब तक 3.19 करोड़ से अधिक लोग नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा ले चुके हैं। संस्था का लक्ष्य है कि आगामी अभियान के माध्यम से यह संख्या बढ़कर 10 करोड़ तक पहुँचे और भारत विश्व के सामने एक स्वस्थ, जागरूक, संस्कारवान एवं नशामुक्त राष्ट्र के रूप में नई मिसाल प्रस्तुत करे।

  • आइए, नशा मुक्त भारत के जनअंदोलन का हिस्सा बनें

आइए, हम सब मिलकर स्वयं नशामुक्त जीवन का संकल्प लें और कम से कम 50 अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़कर स्वस्थ, संस्कारित एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।

Check Also

संस्कारों की लौ से रोशन होगा भविष्य, माउण्ट आबू में महिला शक्ति का राष्ट्रीय महाकुंभ

🔊 Listen to this हाईलाइट्स : संस्कारों की शक्ति से बदलेगा समाज, महिला बनेगी परिवर्तन …

Navyug Times