Breaking News
फोटो : राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए ब्रह्माकुमारी संस्था की सयुंक्त मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी, संस्था के महासचिव ब्रह्माकुमार निर्वैर भाई, मल्टी मीडिया के चीफ ब्रह्माकुमार करूणा भाई, ब्रह्माकुमारी मुन्नी बहन, ब्रह्माकुमार भोपाल भाई तथा अन्य।

ब्रह्माकुमारी संस्था के अन्तरराष्ट्रीय मुख्यालय में शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

फोटो : राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए ब्रह्माकुमारी संस्था की सयुंक्त मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी, संस्था के महासचिव ब्रह्माकुमार निर्वैर भाई, मल्टी मीडिया के चीफ ब्रह्माकुमार करूणा भाई, ब्रह्माकुमारी मुन्नी बहन, ब्रह्माकुमार भोपाल भाई तथा अन्य।

हमारे देश की संस्कृति की पहचान है राष्ट्रीय ध्वज : दादी

फोटो : समारोह को सम्बोधित करते हुए दादी रतनमोहिनी।

नवयुग टाइम्स, प्रतिनिधि। 26 January 2020
आबू रोड। यह हम सभी जानते हैं कि हमारा देश 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र हुआ। तब से लेकर आज तक गणतंत्र दिवस समारोह देश के कोने – कोने में हर वर्ष मनाया जाता है। इसी कड़ी में ब्रह्माकुमारी संस्थान के अन्तराष्ट्रीय मुख्यालय में भी बड़ी शान से राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया और इसे सलामी दी गई। गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी ने कहा कि यह झण्डा हमारे देश की विविधता में एकता की संस्कृति को दर्शाता है। वहीं संस्था के महासचिव ब्रह्माकुमार निर्वैर भाई ने कहा कि इन 70 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। हमें तो अंग्रेजों से आजादी मिल गई लेकिन अभी बहुत सारी कुरीतियों और मानसिक बुराईयों से आजाद होना बाकी है।

फोटो : समारोह को सम्बोधित करते हुए ब्रह्माकुमार निर्वैर भाई।

ध्वजारोहण के इस शुभ अवसर पर ईशु दादी, मुन्नी बहन, संस्था के मल्टी मीडिया के अध्यक्ष ब्रह्माकुमार करूणा भाई, शांतिवन के प्रबंधक ब्रह्माकुमार भोपाल भाई, नेपाल की ब्रह्माकुमारी राज दीदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

स्वस्थ व स्वच्छ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण: कादमा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: मानवता की ओर लौटने का मार्ग है आध्यात्मिकता: एसडीएम मनोज …

Navyug Times