चैतन्य झांकी का मनोरम दृश्य।

जागो-जागो हे इंसान, धरती पर आए हैं शिव भगवान

  • हाईलाइट्स:-

  • परमात्मा की प्राप्ति का सहज रास्ता है सत्य ज्ञान

  • जब छोड़ेंगे पांच विकार, तब मिटेगा भ्रष्टाचार

  • नगर परिषद के अध्यक्ष ने शिवध्वज फहराकर शोभायात्रा का किया उद्घाटन

शोभायात्रा को शिवध्वज दिखाते हुए नगर परिषद के अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, सेवाकेंद्र संचालिका बीके कांति दीदी, बीके अनिता बहन, बीके उर्मिला बहन तथा अन्य गणमान्य नागरिक।

नवयुग टाइम्स, संवादाता, गोपालगंज।

गोपालगंज, बिहार। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के गोपालगंज स्थित हजियापुर सेवाकेंद्र द्वारा परमात्मा का संदेश देने के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष हरेन्द्र चौधरी, वार्ड सदस्य सरोज देवी, सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी कांति दीदी द्वारा शिव ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए हरेन्द्र चौधरी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था परमात्मा का सत्य पहचान देकर आमलोगों को परमात्मा की प्राप्ति का सहज रास्ता बताया है।

  • मुख्य आकर्षण का केंद्र रही चैतन्य झांकी

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महादेव व राधे-कृष्ण की दिव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से परमात्मा का संदेश देते हुए सेवाकेंद्र पर आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में शामिल चैतन्य झांकी ने लोगों के मन को मोह लिया। शोभायात्रा में पुष्पों से सुस्जित शिवलिंग सभी को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। राधे-कृष्ण की चैतन्य झांकी के द्वारा यह संदेश दिया गया कि परमात्मा शिव ही इस सृष्टि के बीज स्वरूप हैं। सतयुग में पहले-पहले राधे-कृष्ण का जन्म होता है। यह परमात्मा के द्वारा बनाई हुई दुनिया है जिसे हम सतयुग, स्वर्ग, हेविन आदि नामों से जानते हैं।

चैतन्य झांकी का मनोरम दृश्य।
  • शिव के नारों से गूंजयमान हुआ गोपालगंज

जागो-जागो हे इंसान, धरती पर आए हैं शिव भगवान के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। ब्रह्माकुमारी संस्था के भाई-बहनों द्वारा आम नागरिकों से यह अपील की गई की गई जब छोड़ेंगे पांच विकार तब मिटेगा भ्रष्टाचार, सतयुग आने वाला है कलियुग जाने वाला है, पवित्र जीवन सुखी जीवन का आधार है। लोगों को यह बताया गया कि परमात्मा पिता को अपने अंदर की बुराइयों को अर्पण करने से ही हम आने वाली नई दुनिया के अधिकारी बन सकते हैं। इस कार्यक्रम में बीके अनिता बहन, बीके उर्मिला बहन, जगदीश भाई, श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

नगर परिषद के अध्यक्ष को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित करते हुए बीके कांति दीदी।

Check Also

विश्व शांति का नया अध्याय : ब्रह्माकुमारीज़ के शांति शिखर का लोकार्पण

🔊 Listen to this हाईलाइट्स – छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर शांति का संदेश — मोदी …

Navyug Times