Breaking News

प्रकृति को स्वच्छ बनाने से पहले मन को स्वच्छ बनाना होगा

हाइलाइट्स :-

  • बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रांगण में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किया गया वृक्षारोपण

  • केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र में भी ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा लगाया गया जीवन दायिनी पौधा

  • कुलपति ने कहा – मनुष्य की भौतिकतावादी सोच ने उसे प्रकृति से दूर किया है

 

नवयुग टाइम्स, पटना, 05 जून 2021
पटना, खाजपुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के खाजपुरा सेवाकेंद्र द्वारा बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रांगण में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.रामेश्वर सिंह, डीन डॉ.जे.जे.प्रसाद, डायरेक्टर डॉ.रमण त्रिवेदी एवं अनेक पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबका कर्त्तव्य है। मनुष्य की भौतिकतावादी सोच ने उसे प्रकृति से दूर कर दिया है। हमें जीवन में नैतिक मूल्यों और अध्यात्म को अपनाना होगा तभी प्रकृति का संरक्षण कर पाएंगे।

  • हमारे संकल्पों से प्रभावित होती है प्रकृति…

बीके रविन्द्र भाई, बीके वेद्र प्रकाश भाई और बीके अंजु बहन ने कहा कि प्रदूषण की समस्या सर्वप्रथम हमारे मन में आती है। हम बाहरी प्रदूषण को तो देखते हैं लेकिन हमारे मन के अंदर जो प्रदूषित विचार चलते हैं उसे हम नहीं देख पाते हैं। हमें यह समझना चाहिए कि हमारे हर संकल्पों का प्रभाव प्रकृति पर पड़ता है। इसलिए प्रकृति को स्वच्छ बनाने से पहले अपने मन को स्वच्छ बनाना होगा।
इसके साथ ही केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र पटना के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Check Also

अरावली की पहाड़ियों को नापते हुए 3000 रनर्स पहुंचे पांडव भवन, देवाराम और अर्पिता सैनी बने विजेता

🔊 Listen to this हाईलाइट्स : – 8वीं दादी प्रकाशमणि अंतरराष्ट्रीय हॉफ मैराथन में देश–विदेश …

Navyug Times