हाइलाइट्स :-
-
नक्की झील और प्रकृति की स्वच्छता पर आधारित इस कार्यक्रम को ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा संचालित रेडियो मधुबन के द्वारा तैयार किया गया है
-
पर्यावरण मित्रों से आप सुनेंगे पर्यावरण संरक्षण से होने वाले लाभ और उनके संघर्ष की कहानी
-
रेडियो मधुबन द्वारा नक्की झील की स्वच्छता पर तैयार की गई है विशेष प्रस्तुति
-
पर्वतीय शहर को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेवारी है
-
इस कार्यक्रम को 20 सितम्बर से सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे तथा पुनः प्रसारण हर बुधवार और शनिवार दोपहर 03:30 बजे रेडियो मधुबन पर 90.4 FM पर होगा
-
बीके यशवंत भाई ने विशेष भेंटवार्ता में दी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी
-
ऑनलाइन सुनने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें – https://icecast.bkwsu.eu/radiomadhuban.mp3

नवयुग टाइम्स, संवादाता, राजस्थान 19 सितम्बर 2021
आबू रोड। राजस्थान के प्रसिद्ध हिल स्टेशन के नाम से विख्यात माउण्ट आबू न केवल प्रकृतिक सुंदरता बल्कि वन्य जीव अभ्यारण्य के लिए भी प्रसिद्ध है। अरावली पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित नक्की झील इसकी सुन्दरता में चार चांद लगा देता है। इस पर्वतीय शहर को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेवारी है। ब्रह्माकुमारी संस्था के सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो मधुबन द्वारा पर्यावरणीय स्थल माउण्ट आबू में स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए 20 सितम्बर 2021 से ‘नक्की कहती गोले की कहानी’ का शुभारंभ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आप सुन सकते हैं उन पर्यावरणविदों को जिन्होंने माउण्ट आबू और सिरोही के अंतर्गत जैवि विविधता और सतत विकास पर कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों की कहानी। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन वन विभाग के उप वन संरक्षक आबू सिरोही के डीएफओ विजय शंकर पांडे, सहायक वन संरक्षक गौरव गर्ग ने दिया है।
-
विशेष भेंटवार्ता में बताया…

कार्यक्रम के निदेशक बीके यशवंत भाई ने विशेष भेंटवार्ता में बताया कि यह कार्यक्रम सतत विकास लक्ष्य 15 पर आधारित है। जो थलीय जीवों की सुरक्षा, थलीय परिस्थिति की संरक्षण, पुनर्जावन और संवर्धन, वनों का संवहनीय प्रबंधन, मरूस्थलीकरण का सामना और भूमि क्षय को रोकना तथा ठीक करना और जैव विविधता क्षति को रोकने का लक्ष्य रखना है। यह कार्यक्रम TRF – UNESCO – CEMCA SDG FELLOWSHIP के सहयोग से 20 सितम्बर से सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे तथा पुनः प्रसारण हर बुधवार और शनिवार दोपहर 03:30 बजे रेडियो मधुबन पर सुना जा सकता है। इस कार्यक्रम को ऑनलाइन सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें : –
https://icecast.bkwsu.eu/radiomadhuban.mp3
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : 9414151415
Navyug Times Latest Online Breaking News