हाइलाइट्स :-
-
पटना चैम्बर ऑफ कॉमर्स के इंडस्ट्री हॉल में आयोजित हुआ समारोह
-
इंद्रप्रस्थ ऐज्युकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्षा काजल यादव के द्वारा दिया गया यह सम्मान
-
समारोह में कला एवं संस्कृति मंत्री अलोक रंजन झा रहे मुख्य अतिथि
-
बीके संगीता दीदी ने विशेष भेंटवार्ता में कहा – आत्मा के गुणों और अपने निज स्वरूप को जानने के लिए अध्यात्म की शिक्षा जरूरी
नवयुग टाइम्स, संवादाता, बिहार, 26-10-2021
पटना। ब्रह्माकुमारी संस्था के पटना सबजोन की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके संगीता दीदी को ग्लोबल राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें अध्यात्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और कोरोना काल में की गई विशेष सेवाओं के लिए इंद्रप्रस्थ ऐज्युकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा काजल यादव के द्वारा दिया गया। ज्ञातव्य हो कि बीके संगीता अपने बाल्यकाल से ही सामाजिक सेवाओं में अग्रणी रही हैं। उनका लक्ष्य है कि मानव सर्वगुण सम्मपन्न होकर देवी-देवता के समान बन जाए। जिससे इस धरा पर स्वर्णिम दुनिया का उदय हो सके। आज उनके निर्देशन में अनेक सेंटर व गीतापाठाशालायें सुचारू रूप से चल रही है। जिसके माध्यम से लोगों को जीवन में बदलाव के लिए प्रेरित किया जाता है।
-
बाहरी साधनों के द्वारा प्राप्त नहीं कर सकते…
विशेष भेंटवार्ता में बीके संगीता दीदी ने बताया कि आज मनुष्य के पास भौतिक साधनों की कमी नहीं है लेकिन फिर भी उसे जीवन में वह सुख और शांति नहीं है जिसकी उसे लालस होती है। यह सुख और शांति आत्मा के मौलिक गुण हैं। इसे हम बाहरी साधनों द्वारा प्राप्त नहीं कर सकते हैं। इसे राजयोग मेडिटेशन के नियमित अभ्यास द्वारा अनुभव किया जाता है। आत्मा के गुणों और अपने निज स्वरूप को जानने के लिए अध्यात्म की शिक्षा जरूरी है। यह अध्यात्म का ज्ञान ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा निःशुल्क दिया जाता है।