हाइलाइट्स –
-
सेवाओं में नवीनता का मॉडल बनेगा गॉडली सर्विस एक्सपो
-
गॉडली सर्विस एक्सपो का दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया उद्घाटन
-
सभी वरिष्ठ भाई-बहनों ने एक्सपो में लगाए गए सेवाओं के मॉडल का लिया जायजा
-
एक्सपो में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा ग्राम विकास प्रभाग द्वारा यौगिक खेती का मॉडल
-
सहस्त्र ज्योतिर्लिंग के मॉडल पट का अनावरण कर किया गया उद्घाटन
-
एक ही जगह पर सहस्त्र ज्योतिर्लिंग के मॉडल को देखकर विस्मत हुए लोग
-
तमिलनाडु सेवाकेंद्र द्वारा बनाया गया सहस्त्र ज्योतिर्लिंग का मॉडल
-
एक्सपो में सड़क सुरक्षा से जुड़ी दी गई जानकारी
-
एक्सपो में ब्रह्माकुमारीज के अवेकनिंग चैनल के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा
-
मणिपाल सेवाकेंद्र द्वारा मेडिटेशन करने से होने वाले फायदे को बताया गया
-
ट्रांसपोर्ट प्रभाग द्वारा बनाए गए सेवाओं के बनाए गए मॉडल का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया

नवयुग टाइम्स, संवादाता, राजस्थान 06-04-2022
आबू रोड। लॉकडाउन के पश्चात ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यकारिणी के सदस्यों की वार्षिक मीटिंग के इस पहले अधिवेशन में देश भर में की गई सेवाओं की डायमण्ड हॉल में एक्सपो लगाई गई। जिसमें ब्रह्माकुमारी संस्था के सभी प्रभागों के सदस्यों ने भाग लिया और अपने-अपने प्रभाग द्वारा की जा रही सेवाओं को मॉडल के रूप में दिखाया। सभी ने यह आशा व्यक्त की कि गॉडली सर्विस एक्सपो सेवाओं का नवीनतम मॉडल बनेगा।
-
गॉडली सर्विस एक्सपो का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

गॉडली सर्विस एक्सपो का उद्घाटन संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी जयंति दीदी, संस्था के कार्यकारी सचिव ब्रह्माकुमार मृत्युंजय भाई, संस्था के मल्टी मीडिया डिवीजन के डायरेक्टर ब्रह्माकुमार करूणा भाई सहित अनेक वरिष्ठ भाई-बहनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ भाई-बहनों ने बीके जयंति दीदी और बीके मृत्युंजय भाई के साथ एक्सपो में निर्मित प्रत्येक स्टॉल पर गए, जहां उन्हें संक्षिप्त में ईश्वरीय सेवाओं से अवगत कराया गया।
-
एक्सपो का यह रहा विशेष आकर्षण…

इस एक्सपो का विशेष आकर्षण ग्राम विकास प्रभाग द्वारा आयोजित यौगिक खेती का मॉडल रहा। जिसमें उन्हें कम खर्च में अधिकतम फसल प्राप्त करने की तकनीक बताई गई। इसके पश्चात उन्होंने सहस्त्र ज्योतिर्लिंग के मॉडल के पट का अनावरण कर उद्घाटन किया। जो कि बहुत ही आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल रहा। इस मॉडल को काफी सराहना मिली। इस एक्सपो में सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के साथ आने वाले समय में की जाने वाली सेवाओं को भी दिखाया गया। वहीं मेडिकल प्रभाग के द्वारा देश के विभिन्न भागों में की जा रही सेवाओं को मॉडल के रूप में दिखाया गया।

इस न्यूज में प्रयोग किए गए चित्र फोटोग्राफी डिपार्टमेंट शांतिवन (बीके राकेश भाई) के सहयोग से।