हाइलाइट्स –
-
मुहाना में `एक कदम खुशी की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन
-
इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को एक नई दिशा देते हैं – पूर्व महापौर
-
भौतिक साधन हमें आराम देते हैं खुशी नहीं – निधि
-
स्वयं को खुश कैसे रखना है इसकी विधि सिखाता है राजयोग

नवयुग टाइम्स, संवादाता, राजस्थान
सांगानेर, जयपुर। `स्व’ का ज्ञान हमें नैतिक व आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाता है। स्व के ज्ञान से ही हमारे चरित्र का निर्माण होता है। ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा दिया जा रहा आध्यात्मिक व चारित्रिक मूल्यों का ज्ञान सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी उपयोगी है। इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को एक नई दिशा देते हैं।
पूर्व महापौर विष्णु लाटा तथा मंगलम तरंग के डायरेक्टर रामबाबू अग्रवाल ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ब्रह्माकुमारी संस्था के मदरामपुर सेवाकेंद्र द्वारा मुहाना में `एक कदम खुशी’ की ओर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे।
-
खुशी हमारी आंतरिक अवस्था है…
राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी निधि बहन ने कहा मानव भौतिक साधनों की प्राप्ति में खुशी ढूंढ़ रहा है। जबकि ये साधन हमें आराम देते हैं खुशी नहीं। खुशी तो हमारी आंतरिक अवस्था है। यह बाह्य साधनों पर निर्भर नहीं करती है। हमें स्वयं को खुश कैसे रखना है इसकी विधि राजयोग के द्वारा मिलती है।
मंच का कुशल संचालन मदरामपुरा गीता पाठशाला की संचालिका ब्रह्माकुमारी मनीषा बहन ने किया। ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा अतिथियों का स्वागत तिलक व गुलदस्ते से किया गया।

