हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को आत्मा का ज्ञान देकर आत्म-स्मृति का तिलक देते हुए सुन्नी सेवाकेंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन।

सुन्नी में राज्यपाल को रक्षा-सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

हाइलाइट्स –

  • ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन ने रक्षा-सूत्र और आत्म-स्मृति का तिलक लगाने का आध्यात्मिक रहस्य बताकर राज्यपाल को बांधा रक्षा-सूत्र

  • रक्षाबंधन के कार्यक्रम में वीआईपीज को राजयोग मेडिटेशन के महत्व बताकर बताया खुशहाल जीवन की कुंजी है राजयोग मेडिटेशन

  • मधुबन बेहद घर से वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई ने राज्यपाल सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तियों को ग्लोबल सम्मिट में आने का दिया निमंत्रण

  • वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार रेवादास भाई ने राज्यपाल को परमात्मा की स्मृति में बना प्रसाद भेंटकर की कुशल जीवन की कामना

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित अनेक मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों को सुन्नी सेवाकेंद्र की बहनों के द्वारा बांधा गया रक्षा-सूत्र

  • मधुबन से वरिष्ठ राजयोगी भ्राता ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, पंचायती राज्यमंत्री सहित अनेक सांसदो, विधायकों व पुलिस अधिकारियों को ग्लोबल सम्मिट में भाग लेने का दिया निमंत्रण

मधुबन से वरिष्ठ राजयोगी भ्राता ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई, ब्रह्माकुमार रेवादास भाई का अभिवादन स्वीकार करते हुए हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल।

नवयुग टाइम्स, संवादाता, हिमाचल प्रदेश
सुन्नी, हि.प्र.। सुन्नी सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन द्वारा रक्षाबंधन का त्योहार विशिष्ट अतिथियों को रक्षा-सूत्र बांधकर मनाया। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राजभवन में राज्यपाल को रक्षा-सूत्र बांधा और इसके महत्व को बताते हुए कहा कि कल्प के अंत में परमात्मा स्वयं आकर हम मनुष्यात्माओं को रक्षासूत्र बांधते हैं। जिससे मुझ आत्मा की विकारों से रक्षा हो जाती है और मनुष्य देवपद को प्राप्त कर लेता है। इसके पश्चात उन्होंने आत्म-स्मृति के तिलक लगाने का आध्यात्मिक रहस्य बताया और कहा कि इस तरह से आत्मा अपने चैतन्य स्वरूप की स्मृति में आ जाती है। जिससे मनुष्य अपनी कर्मइन्द्रियों का राजा बन जाता है। राजयोग मेडिटेशन का महत्व बताते हुए कहा कि इसके नियमित अभ्यास से हमारा जीवन खुशहाल बन जाता है। इसके पश्चात उन्होंने रक्षासूत्र बांधा और उनके सफल, सुखद जीवन की कामना की।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को रक्षा-सूत्र बांधते हुए सुन्नी सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन तथा साथ में हैं मधुबन के ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई, सुन्नी के वरिष्ठ राजयोगी भ्राता ब्रह्माकुमार रेवादास भाई।
सुन्नी सेवाकेंद्र की ओर से माननीय राज्यपाल को ईश्वरीय उपहार भेंटकर सम्मानित करते हुए ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन।
  • विशेष मुलाकात के दौरान दिया निमंत्रण…

परमात्मा के बेहद के घर मधुबन से वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई राज्यपाल से विशेष मुलाकात की और इस दौरान उन्हें माउण्ट आबू अपने स्टाफ सहित आने का निमंत्रण दिया। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार रेवादास भाई ने उन्हें परमात्मा की स्मृति में बना प्रसाद भेट किया और सुन्नी में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया।

माननीय राज्यपाल को माउण्ट आबू में आयोजित होने वाले ग्लोबल समिट में स्टाफ सहित पधारने का निमंत्रण देते हुए ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई।
  • रक्षाबंधन के अवसर पर सुन्नी सेवाकेंद्र द्वारा की गई विशिष्ट सेवाओं की झलकियां एक नजर में…

ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा की जा रही सेवाओं की पुस्तिका `सेवांजलि’ माननीय राज्यपाल को भेंट करते हुए ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई।
माननीय राज्यपाल को परमात्मा की स्मृति में बना हुआ प्रसाद भेंट करते हुए ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई और ब्रह्माकुमार रेवादास भाई।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा की जा रही सेवाओं से अवगत कराने के पश्चात समूह चित्र में हैं सुन्नी सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन, ब्रह्माकुमार रेवादास भाई तथा अन्य।
हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा की जा रही सामाजिक सेवाओं से अवगत कराने के पश्चात रक्षा-सूत्र बांधते हुए सुन्नी सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन।
हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को माउण्ट आबू होने वाले ग्लोबल सम्मिट में पधारने का निमंत्रण देते हुए मधुबन के वरिष्ठ राजयोगी भ्राता ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को परमात्मा की स्मृति में बना हुआ प्रसाद भेंट करते हुए मधुबन के वरिष्ठ राजयोगी भ्राता ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को परमात्मा का संदेश देने के पश्चात रक्षा-सूत्र बांधते हुए सुन्नी सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को माउण्ट आबू में सितम्बर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस में पधारने का निमंत्रण देते हुए मधुबन के वरिष्ठ राजयोगी भ्राता ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ईश्वरीय उपहार भेंटकर सम्मानित करते हुए सुन्नी सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन।
हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज्यमंत्री वीरेन्द्र कंवर को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताने के पश्चात रक्षा-सूत्र बांधते हुए सुन्नी सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन।
हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज्यमंत्री वीरेंद्र कंवर को ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा की जा रही सेवाओं से अवगत करते हुए मधुबन के वरिष्ठ राजयोगी भ्राता ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई।
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुडूडू को रक्षा-सूत्र बांधते हुए सुन्नी सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन।
बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला को रक्षासूत्र का महत्व बताने के पश्चात रक्षा-सूत्र बांधते हुए सुन्नी सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन।
बद्दी के पुलिस अधीक्षक को रक्षा-सूत्र बांधने के पश्चात समूह चित्र में हैं सुन्नी सेवाकेंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन, मधुबन के ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई, सुन्नी के वरिष्ठ राजयोगी भ्राता ब्रह्माकुमार रेवादास भाई तथा अन्य।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल को रक्षा-सूत्र बांधते हुए सुन्नी सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन।
परमात्मा की स्मृति में बना हुआ ईश्वरीय प्रसाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल को भेंट करते हुए मधुबन के ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई।

Check Also

आज दुनिया भारतवर्ष के बारे में जानना चाहती है – खण्डारे

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न …

Navyug Times