गीता जयंती के अवसर पर ब्रह्माकुमारी कमल बहन को सम्मानित करते हुए विधायक सीताराम यादव।

जीवन का आधार है भगवद् गीता – सीताराम

सभा को सम्बोधित करते हुए नारनौल सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी कमल बहन।
  • वर्तमान परिवेश में सार्थक है भगवद् गीता

  • गीता जयंती के अवसर पर ब्रह्माकुमारी कमल बहन को किया सम्मानित

  • सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है भगवद् गीता

नवयुग टाइम्स, प्रतिनिधि।

नारनौल सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी कमल बहन

नारनौल, हरियाणा। हरियाणा सरकार द्वारा नारनौल में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ब्रह्माकुमारी कमल बहन को राज्य सरकार की ओर से विधायक सीताराम यादव ने सम्मानित किया गया। एडीसी डॉक्टर मनीष नागपाल ने सभी का स्वागत किया। इस कार्यकम को सम्बोधित करते हुए महेन्द्रगढ़ के विधायक सीताराम जी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में यदि कोई सहयोगी है तो वह है भगवद गीता। गीता ही हमारा अधिकार है और गीता ही जीवन का आधार है।
नारनौल सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी कमल बहन ने बताया कि भगवद् गीता शास्त्र हमें सत्य की मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गीता का अध्ययन व श्रवण करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

  • ये भी रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में नारनौल के जिला उपायुक्त जगदीश चंद, अनेक प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा अधिकारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। स्कूल से पधारे हुए बच्चों ने बहुत ही सुंदर रंगारंग कार्यकम की प्रस्तुति दी।

गीता जयंती के अवसर पर ब्रह्माकुमारी कमल बहन को सम्मानित करते हुए विधायक सीताराम यादव।

Check Also

जवान – 46 डिग्री टेंपरेचर से लेकर प्लस 46 डिग्री टेंपरेचर में सीमाओं की सुरक्षा अपने जीवन का स्वर्ण काल देकर करते हैं : गृह मंत्री अमित शाह

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: गृह मंत्री शाह का विश्वास: योग और ध्यान से हम …

Navyug Times