Breaking News

ब्रह्माकुमारी पूनम बहन राजस्थान गौरव अलंकरण से हुई सम्मानित

  • समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 40 प्रतिभाओं को मिला सम्मान

  • नवयुग टाइम्स, प्रतिनिधि।

जयपुर। संस्कृति युवा संस्था की ओर से सवाई जयसिंह रोड स्थित होटल डिग्गी पैलेस में आयोजित भव्य समारोह में  प्रदेश की 40 प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को राजस्थान गौरव  अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजापार्क जयपुर की ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी को यह सम्मान पिछले 50 वर्षों से की जा रही समाज सेवा, लोगों का जीवन तनावमुक्त, सुख शांति से संपन्न बनाने में योगदान के लिए अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में उन्हें राजस्थान गौरव सम्मान – 2020 से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी, समारोह की अध्यक्षता कर रहे परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास , संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति श्री गोवर्धन लाल बाढधार, विशिष्ठ अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पं. मुकेश भारद्वाज, संरक्षक गोविन्द पारीक, सुश्री सौम्यता मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। अन्त में कार्यकारी अध्यक्ष चित्रा गोयल ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापीत किया।

Check Also

स्वस्थ व स्वच्छ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण: कादमा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: मानवता की ओर लौटने का मार्ग है आध्यात्मिकता: एसडीएम मनोज …

Navyug Times