Breaking News

कोरोना महामारी के बीच योग ने पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचा – राज्यपाल

  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित ऑनलाईन वेबीनार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष सहित अनेक नामचीन हस्तियों ने किया संबोधित

  • स्वस्थ रहने के लिए योग और सन्तुलित जीवनशैली जरूरी

  • परमात्मा से शक्ति लेना ही राजयोग है

  • योग सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का तरीका है


नवयुग टाइम्स, प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़
रायपुर, 21 जून, 2020: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा यूट््यूब पर वर्तमान परिस्थितियों में राजयोग की आवश्यकता विषय पर आयोजित वेबीनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बीच योग ने पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब दुनिया यह मान रही है कि योग के प्रयोग एवं सन्तुलित जीवनशैली से हम शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में दुनियाभर में डिप्रेशन और मनोरोग में वृद्घि हुई है। इसलिए हमें अपनी क्षमता और इच्छाशक्ति को मजबूत बनाए रखने के लिए राजयोग मेडिटेशन बहुत उपयोगी है। इससे निश्चित रूप से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

  • योग सिर्फ शरीर के स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं है – शिवानी

जीवन प्रबन्धन विशेषज्ञा ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने कहा कि योग शब्द का अर्थ होता है जोडऩा। अध्यात्म के सन्दर्भ में आत्मा और परमात्मा का मिलन ही सच्चा योग है। योग सिर्फ शरीर के स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का तरीका है। योग को सिर्फ एक दिन नहीं करें अपितु इसे अपनी दिनचर्या का अंग बनाना होगा। सुबह की शुरूआत अच्छे और श्रेष्ठ विचारों के साथ करना चाहिए।

  • राजयोग से मन को शान्ति मिलती है – महंत

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान राजयोग के माध्यम से पूरे विश्व में शान्ति स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। परमात्मा से शक्ति लेना ही राजयोग है। राजयोग से मन को शान्ति मिलती है। राजयोग मेडिटेशन परमात्मा तक पहुंचने का अच्छा माध्यम है। इस समय पूरा विश्व अशान्त है। ऐसे में हम दुनिया में शान्ति स्थापित करने में सहयोग करें।

  • आध्यात्मिकता में छिपा है नकारात्मक विचारों का समाधान – दीदी

ब्रह्माकुमारी संस्थान की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने कहा कि कोरोना वायरस ने दुनिया को भय से भर दिया है। निगेटिव विचार हमारे मन को कमजोर बना रहे हैं। इसका हल आध्यात्मिकता में छिपा है। राजयोग से हमें अपने मन को शक्तिशाली बनाने की आवश्यकता है।

  • इस समय को यादगार बना दें – ऊषा

माउण्ट आबू से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने कहा कि कोरोना ने हमको पूरे परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान किया है। ऐसा समय दुबारा नहीं मिलेगा। इसलिए इस समय को यादगार बना दें। श्रीमद भगवद् गीता में भगवान ने बतलाया है कि योग माना सन्तुलन। योग माना कर्म और व्यवहार कुशलता। इसलिए अपने मन को परमात्मा के दिव्य स्वरूप पर एकाग्र करें।

  • शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी – साहू

इस अवसर पर ग्लोबल हास्पीटल माउण्ट आबू के डॉ. श्रीमन्त साहू ने कहा कि इस समय हम बहुत ही विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं। एक अनजाना सा भय मन में घर कर गया है। कोरोना पेशेन्ट बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे समय में मानसिक सन्तुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। हमारा देश प्राचीन देश है। यहां का योग सारे विश्व में प्रसिद्घ है। कार्यक्रम के अन्त में रायपुर की लोकप्रिय गायिका कु. शारदा नाथ ने सुन्दर आध्यात्मिक गीत गाकर भावविभोर कर दिया। वेबीनार का संचालन वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने किया।

Check Also

स्वस्थ व स्वच्छ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण: कादमा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: मानवता की ओर लौटने का मार्ग है आध्यात्मिकता: एसडीएम मनोज …

Navyug Times