Breaking News

रायपुर से युट्यूब पर पहली बार होगा चैतन्य देवियों की झांकी का लाइव प्रसारण

हाइलाइट्स :-

  • आस्था और विश्वास को बनाए रखने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था के रायपुर सेवाकेंद्र द्वारा किया जा रहा है ऑनलाइन नवरात्रि महोत्सव का आयोजन 

  • वैश्विक महामारी के कारण आज हर त्योहार मनाएं जा रहे हैं ऑनलाइन

  • 17 से 26 अक्टूबर तक संध्या 5.00 बजे रायपुर से होगा सीधा प्रसारण

  • यूट्युब पर शांति सरोवर रायपुर टाइप करते ही आप जुड़ जाएंगे चैतन्य देवियों की झांकी से

  • यूट्युब पर पहली बार दिखेंगी चैतन्य देवियों की लाइव झांकी

  • नवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर होगी ऑनलाइन परिचर्चा

नवयुग टाइम्स, संवादाता, छत्तीसगढ़।
रायपुर। वैश्विक कोरोना महामारी का तात्कालिक प्रभाव हमारे देश में मनाएं जाने वाले अनेक त्योहारों पर भी पड़ा है। आज पूरी दुनिया जैसे एक कमरे में सिमट कर रह गई है। इस महामारी के कारण हमारे जीवन में अनेक बदलाव आए हैं। इसने हमें वो रीति-रिवाज सिखाए हैं जो बहुत जरूरी थे, त्योहारों के मनाने का ढंग भी बदल गया। जहां नवरात्रि का त्योहार बड़े-बड़े आकर्षक पंडालों में मनाया जाता था वहीं अब इसका आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। जिससे कि लोग इस त्योहार के मर्म को समझकर अपने जीवन को शुद्घ और पवित्र बना सकें।

ब्रह्माकुमारी संस्था के रायपुर सेवाकेंद्र द्वारा नवरात्रि के अवसर पर 17 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम के 5.00 बजे से यूट्युब और फेसबुक पर ऑनलाइन नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा नौ देवियों की आकर्षक झांकी सजायी जाएगी और इसके आध्यात्मिक रहस्यों पर वरिष्ठ राजयोगी बहनें अपने विचार रखेंगी।

शांति सरोवर, रायपुर की निदेशिका व वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शांति सरोवर की निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के दौरान ऑनलाइन बाल कलाकारों द्वारा डांडिया व गरबा रास का आयोजन किया जाएगा। जिसे आप अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय समाज की स्थिति को देखते हुए हर नारी को दुर्गा बनने की आवश्यकता है। ताकि वह स्वयं को बुराइयों से बचा सके और दूसरों को भी प्रेरणा दे सके। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम को ऑनलाइन देखने के लिए आप युट्युब पर शांति सरोवर रायपुर टाइप करते ही आप इस बेबीनार से जुड़ जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : 0771-2253253, 2254254

Check Also

रक्त की हर बूंद में धड़कती है एक जिंदगी: विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मानित हुए जीवनदानी रक्तवीर

🔊 Listen to this हाईलाइट्स ❤️ जब इंसान इंसान के काम आया: रक्तवीरों के सम्मान …

Navyug Times