Breaking News

पनवेल से यूट्युब पर पहली बार होगा चैतन्य देवियों की झांकी का सीधा प्रसारण

हाइलाइट्स :-

  • नवरात्र के प्रति आस्था और विश्वास बनाए रखने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था के पनवेल सेवाकेंद्र द्वारा किया जा रहा है ऑनलाइन नवरात्रि महोत्सव का आयोजन

  • पनवेल की महापौर ने किया ऑनलाइन चैतन्य देवियों के दर्शन करने का आह्वान

  • वैश्विक महामारी के कारण त्योहारों को ऑनलाइन मनाने के युग का प्रारंभ

  • 17 से 25 अक्टूबर तक संध्या 6.00 बजे से पनवेल से होगा सीधा प्रसारण

  • यूट्युब पर बीके पनवेल टाइप करते ही आप सीधे जुड़ जाएंगे चैतन्य देवियों की झांकी से

  • सोशल मीडिया के माध्यम से आपको घर बैठें होंगे चैतन्य देवियों के दर्शन

  • यूट्युब पर पहली बार दिखेगी चैतन्य देवियों की लाइव झांकी

चैतन्य देवियों की झांकी का सीधा प्रसारण

नवयुग टाइम्स, संवादाता, महाराष्ट्र।
पनवेल, मुम्बई। वैश्विक महामारी का तात्कालिक प्रभाव हमारे देश में मनाए जाने वाले त्योहारों पर पड़ा है। जहां नवरात्रि जैसे त्योहार पूरे भारत में बहुत ही धूम-धाम से मनाए जाते थे वहीं आज सोशल डिस्टेसिंग और बीमारी की भय की वजह से इस त्योहार को ऑनलाइन मानने का निर्णय लिया गया। इस वैश्विक महामारी ने हमें जीवन जीने के सही तरीके से अवगत करा दिया है। हमें साफ-सफाई के साथ ही स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना है।

ब्रह्माकुमारी संस्था के पनवेल सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी तारा दीदी ने बताया कि इस साल चैतन्य देवियों की झांकी का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिससे कि लोग घर बैठे ही अपने मोबाइल के द्वारा इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के कारण आज त्योहारों को मनाने का ढंग भी बदल गया है। इस कार्यक्रम सीधा प्रसारण 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक संध्या 6.00 बजे से किया जाएगा। इसके लिए आप युट्युब पर बीके पनवेल टाइप करें और सीधा जुड़ जाएं ब्रह्माकुमारीज के पनवेल सेवाकेंद्र से।

पनवेल सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी तारा दीदी।
  • यह परिवर्तन किसी नए युग के प्रारंभ होने का संकेत तो नहीं…

पनवेल महानगरपालिका की महापौर डॉ.कविता चौतमल।

वहीं पनवेल महानगरपालिका की महापौर डॉ.कविता चौतमल ने नवरात्रि त्योहार की हार्दिक शुभेच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हम नौ दिन, देवियों के अलग-अलग स्वरूपों को देखेंगे। और ऑनलाइन दर्शन कर इस कार्यक्रम का लाभ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यह संस्था लोगों को सच्चा ज्ञान देकर जनचेतना लाने का कार्य कर रही है। मैं पनवेल नगरवासियों से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने का आग्रह करती हूं। और यह आशा करती हूं कि हम जल्द ही इस महामारी के दौर से उबर जाएंगे और हमारी खुशहाली वापिस आएगी। आज समाज में वैश्विक महामारी के कारण जो परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं वह नए युग की प्रारंभ का संकेत तो नहीं है।
और अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-  02227452618, Gmail – panvel.mum@bkivv.org

चैतन्य देवियों की झांकी का सीधा प्रसारण

Check Also

स्वस्थ व स्वच्छ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण: कादमा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: मानवता की ओर लौटने का मार्ग है आध्यात्मिकता: एसडीएम मनोज …

Navyug Times