पर्यावरण दिवस के अवसर पर शांति सरोवर में कार्यक्रम का आयोजन

हाइलाइट्स : –

  • लाॅकडाउन में कुछ इस तरह से मनाया गया पर्यावरण दिवस

  • शांति सरोवर परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण दिवस का शुभारंभ किया गया

  • पर्यावरण हम सभी के लिए है इसलिए इसे स्वच्छ बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा

  • प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा – हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए

रायपुर। शांति सरोवर परिसर में पौधा लगाते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक और ब्रह्माकुमारी संस्था की क्षेत्रिय निदेशिका बीके कमला दीदी।

नवयुग टाइम्स, 05 जून 2021

रायपुर, छत्तीसगढ़। ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रकाश चंद्र पाण्डे ने कहा कि पर्यावरण हम सभी के लिए है इसलिए हम सभी को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि पृथ्वी पर वृक्ष ही नहीं होंगे तो मानव जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। हमें भौतिकता की दुनिया से बाहर आकर वर्तमान में जीना होगा। हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

  • पुनः अपनी संस्कृति की ओर लौटना होगा…

ब्रह्माकुमारी संस्थान की क्षेत्रीय निदेशिका बीके कमला दीदी ने कहा कि हमलोग विकास की दौड़ में स्वयं से व प्रकृति से दूर होकर पश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ते जा रहे हैं। जहां न ही मानवीय मूल्यों की कीमत है और न ही रिश्तों की परम्परा है। उस संस्कृति में प्रकृति का स्थान भी गौण है। इसलिए हमें पुनः अपनी संस्कृति की ओर लौटना होगा। जहां प्रकृति को ईश्वर की संज्ञा दी जाती है।

  • प्रकृति ने हमें दैनिक उपयोग के लिए वो सारी चीजें दी…

वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके सविता दीदी ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण एक वैश्विक समस्या है, इसलिए इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। प्रकृति ने हमें दैनिक उपयोग के लिए वो सारी चीजें दी जो हमारे लिए आवश्यक थी लेकिन मानव की अत्याधिक पाने की तीव्र लालसा ने प्रकृतिक के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रकाश चंद्र पाण्डे और बीके कमला दीदी के द्वारा शांति सरोवर परिसर में पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बीके सविता दीदी, बीके वनिशा बहन और बीके किरण बहन भी उपस्थित थी।

रायपुर। शांति सरोवर परिसर में पौधा लगाते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक और ब्रह्माकुमारी संस्था की क्षेत्रिय निदेशिका बीके कमला दीदी।

Check Also

दादी रतनमोहिनी का तपस्वी जीवन बना करोड़ों के लिए प्रेरणा का स्तंभ : शांतिवन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: योगमयी तपस्या की प्रतिमूर्ति रहीं दादी रतनमोहिनी : कैबिनेट मंत्री …

Navyug Times