Breaking News
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को परमात्मा का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते हुए बीके मृत्युंजय भाई और बीके संतोष दीदी।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बोले – सकारात्मक चिंतन से जीवन बनता है खुशहाल

हाइलाइट्स:-

  • आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत में मनाया जाएगा अमृत महोत्सव

  • परमात्मा की स्मृति से हुआ समारोह का शुभारंभ

  • मुख्यमंत्री ने कहा / आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब केंद्र सरकार ने नार्थ-ईस्ट के विकास में इतनी रूचि दिखाई है

  • नार्थ-ईस्ट के विकास से पूरे देश का विकास संभव

  • प्रधानमंत्री की प्रेरणा पुंज का उदाहरण सारा विश्व देख रहा है

  • संतोष दीदी ने कहा – जब हम सभी मूल्यों से संपन्न बन जाएंगे तब हमारा यही भारत देवभूमि बन जाएगा

  • हम स्वस्थ रहेंगे, फिट रहेंगे तभी हम देश के विकास में योगदान दे पाएंगे।

ब्रह्माकुमारी आश्रम में पहुंचने पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का आत्म-स्मृति का तिलक देकर स्वागत करते हुए बीके शिविका बहन।

नवयुग टाइम्स, संवादाता, आबू रोड (राजस्थान) 17 अक्टूबर 2021

आबू रोड। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा संचालित लेह (लद्दाख) से साइकिल रैली आबू रोड पहुंचने पर ब्रह्माकुमारी संस्था के शांतिवन परिसर में स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रतिभागियों का तिलक, गुलदस्ता व ईश्वरीय उपहार भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने कहा कि  सीखने का नाम ही जिंदगी है। हम जैसा सोचते हैं वैसा ही रास्ता हमारे जीवन में बन जाता है। हमने जब त्रिपुरा की सत्ता संभाली तभी मैंने त्रिपुरा को ड्रग्स फ्री बनाने का निर्णय ले लिया था। हमारे इस निर्णय में ब्रह्माकुमारी संस्था ने जो सहयोग दिया है वह सराहनीय है। आज हम देख रहे हैं कि ड्रग्स फ्री के साथ-साथ सर्वाधिक प्रदूषण मुक्त राज्य नार्थ-ईस्ट ही है। नार्थ-इस्ट टूरिज्म का एक अच्छा क्षेत्र है। जिसे हमारे प्रधानमंत्री ने पहचाना और यहां के विकास को एक नई गति दी। आजादी के बाद शायद यह पहला अवसर है जब केंद्र सरकार ने नार्थ-इस्ट के विकास में इतनी रूचि दिखाई है।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को सम्बोधित करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव।

आगे उन्होंने कहा कि आज किसी भी राज्य का कोई भी मुख्यमंत्री छोटा या बड़ा नहीं है। सभी हमारे माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एकजुट होकर देश के सर्वांगीण विकास में उनका सहयोग दे रहे हैं। यह प्रधानमंत्री की प्रेरणा पुंज है जिसका उदाहरण सारा विश्व देख रहा है।

सभा में उपस्थित हैं भारत-सीमा पुलिस के जवानों के साथ गणमान्य अतिथि।
  • यही भारत देवभूमि बन जाएगा…

सभा को सम्बोधित करते हुए संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके संतोष दीदी।

ब्रह्माकुमारी संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी संतोष दीदी ने कहा कि हमें सदा उच्च से उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि आज समाज में हम जो कुछ भी देखते हैं उसका मुख्य कारण मानव जीवन में मूल्यों की कमी है। ये मूल्य हमें अध्यात्म की शिक्षा से प्राप्त होते हैं। जब हम सभी मूल्यों से संपन्न बन जाएंगे तब हमारा यही भारत देवभूमि बन जाएगा।

  • साइकिल रैली का बताया उद्देश्य…

सभा को सम्बोधित करते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के डिप्टी कमाण्डेंट अजय शर्मा।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के डिप्टी कमाण्डेंट अजय शर्मा ने साइकिल रैली का उद्देश्य बताते हुए कहा कि देश को आजाद कराने में जिन स्वत्रंता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान किया है उनके बारे में जानने का समय है जो आज इतिहास के पन्नों में खो गए हैं। हमारी यह साइकिल रैली 27 अगस्त को प्रारंभ हुई थी और प्रतिदिन 60-70 किलोमीटकर की दूरी तय कर हमने तीन पड़ावों में 2300 किलोमीटर की दूरी तय की है। हमने इस रैली के दौरान देश को प्रदूषण से बचाने के लिए 10,000 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। हम स्वस्थ रहेंगे, फिट रहेंगे तभी हम देश के विकास में योगदान दे पाएंगे।

डिप्टी कमाण्डेंट अजय शर्मा को परमात्मा का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते हुए बीके मृत्यंजय भाई।
  • सिरोही की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का किया स्वागत…

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को सम्बोधित करते हुए विधायक जगसीराम कोली।

आबू रोड रेवदर के विधायक जगसीराम कोली ने सिरोही जिले के जनता की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा आपदा के समय में हमें जो सहयोग मिलता है वह सराहनीय है। इस संस्था के द्वारा देश भर में अनेक आध्यात्मिक कार्यक्रम चलाकर आम जनता को अध्यात्म के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे व्यक्ति स्वयं को पहचानकर, परमात्मा की सत्य पहचान पाकर वह अनेक प्रकार की बुराइयों से दूर हो जाता है।

आबू-रेवदर के विधायक को परमात्म-स्मृति का चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते हुए बीके मृत्यंजय भाई।
  • संस्था के कार्यकारी सचिव ने कहा…

सभा को संबोधित करते हुए संस्था के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय भाई।

ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यकारी सचिव ब्रह्माकुमार मृत्युंजय भाई ने कहा भारत को स्वर्णिम भारत बनाना ही इस संस्था का उद्देश्य है। जहां हर मानव बिना किसी भेद-भाव के सुख-शांति से रह सके।

  • राजयोग हमें विश्व बंधुत्व की भावना सिखाती है…

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराते हुए महिला प्रभाग की मुख्यालय संयोजिका बीके सविता दीदी।

महिला प्रभाग की मुख्यालय संयोजिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने राजयोग का महत्व बताते हुए कहा कि राजयोग हमें विश्व बंधुत्व की भावना सीखाती है। राजयोग का अभ्यास हम दो चरणों में करते हैं। पहले चरण में हम मन में पॉजीटिव संकल्पों का चिंतन करते हैं और दूसरे स्टेज में हम ईश्वरीय शक्ति से जुड़कर परमात्मा की अनुभूति करते हैं।

  • आध्यात्मिक शिक्षा मानव को मूल्यवान बनाती है…

इस समारोह में स्वागत भाषण देते हुए शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयाजिका ब्रह्माकुमारी शिविका बहन ने कहा शिक्षा ही हमारे संस्कारों को उच्च बनाती है और आध्यात्मिक शिक्षा मानव जीवन को मूल्यवान बना देती है। इसलिए हमें देश के विकास को गति देने के लिए दोनों शिक्षा का होना जरूरी है। इस समारोह में माउण्ट आबू के एसडीएम अभिषेक सुराना सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन बीके विवेक भाई ने किया।

स्वागत भाषण देते हुए शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजिका बीके शिविका बहन।

Check Also

स्वस्थ व स्वच्छ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण: कादमा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: मानवता की ओर लौटने का मार्ग है आध्यात्मिकता: एसडीएम मनोज …

Navyug Times