Breaking News
प्रकाश स्तंभ पर दादी को श्रद्धांजली के पुष्प अर्पित करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर किया रवाना

हाइलाइट्स :-

  • मुख्यमंत्री ने राजयोग मेडिटेशन से की दिन की शुरूआत

  • प्रकाश स्तंभ व शक्ति स्थल पर जाकर दादी जी को दी श्रद्धांजली

  • डायमण्ड हॉल का अवलोकन कर संस्था के सदस्यों से की मुलाकात

  • बाबा के कमरे में बैठकर किया परमात्मा का ध्यान

  • बीके हंसा बहन ने बताया दादी की जीवनी

नवयुग टाइम्स, संवादाता, आबू रोड (राजस्थान) 18-10-2021

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव जी अपने  प्रवास के दौरान वे ब्रह्माकुमारी आश्रम पधारे। जहां उन्होंने भारत-तिब्बत पुलिस के जवानों को सम्बोधित किया और आज प्रातः उन्होंने अपने दिन की शुरूआत राजयोग मेडिटेशन व परमात्मा के ध्यान से की। वे संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि को प्रकाश स्तम्भ पर जाकर श्रद्धांजली दी। इसके साथ ही वे शक्ति स्तंभ पर भी गए जहां उन्होंने दादी जानकी जी को श्रद्धांजली के पुष्प अर्पित किए। उन्होंने दादी जानकी जी के अंग-संग रही बीके हंसा बहन से मुलाकात की। इस दौरान हंसा बहन ने उन्हें दादी की सादगी, सच्चाई, प्रेम जैसे मानव के शाश्वत गुणों से अवगत कराया। और कहा कि दादी सिर्फ संस्था की नहीं बल्कि पूरे विश्व की दादी थी। इसके पश्चात वे संस्था के विशाल सभागार डायमंड हॉल का अवलोकन कर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ संस्था के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय भाई के साथ-साथ संस्था के अनेक वरिष्ठ भाई-बहन मौजूद रहें।

ब्रह्माकुमारी संस्था के विशाल सभागार डायमंड हॉल का अवलोकन करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री।
प्रकाश स्तंभ पर दादी को श्रद्धांजली के पुष्प अर्पित करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव।
शक्ति स्तंभ पर दादी जी को हाथ जोड़कर श्रद्धांजली देते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव।

 

बीके हंसा बहन से मुलाकात करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को गॉडलीवुड स्टूडियों द्वारा की जा रही सेवाओं से अवगत कराते हुए गॉडलीवुड के डायरेक्टर बीके हरीलाल भाई।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर रवाना करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव।

Check Also

स्वस्थ व स्वच्छ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण: कादमा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

🔊 Listen to this हाईलाइट्स: मानवता की ओर लौटने का मार्ग है आध्यात्मिकता: एसडीएम मनोज …

Navyug Times