Breaking News
मन के संकल्पों द्वारा परमात्मा को भोग स्वीकार कराते हुए सेवाकेंद्र प्रभारी बीके.डॉ.रीना बहन।

शुभ संकल्पों के दीप जगाने से जीवन में आती है खुशियां – रीना

हाइलाइट्स :-

  • दीपावली के शुभ अवसर पर भोपाल के रोहित नगर सेवाकेंद्र द्वारा आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम

  • यह हमारी प्राचीन संस्कृति है कि हम सर्वप्रथम परमपिता परमात्मा को भोग लगाते हैं उसके बाद स्वयं ग्रहण करते हैं

  • शुभ संकल्पों के दीप प्रज्ज्वलित कर मनाई गई दिवाली

  • सेवाकेंद्र पर दिव्य गुणों से संपन्न श्रीलक्ष्मी जी की सजायी गई झांकी

  • ज्ञान द्वारा आत्मा की ज्योति जगाने का प्रतीक है दीपावली का त्योहार

  • कुमारी पारूल ने नृत्य कर भारत की दिव्य संस्कृति की छटा बिखेरी

शुभ संकल्पों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करते हुए राजयोगी भाई-बहनें।

नवयुग टाइम्स, संवादाता, मध्यप्रदेश
रोहित नगर, भोपाल। ब्रह्माकुमारी संस्था के रोहित नगर सेवाकेंद्र द्वारा दीपावली का त्योहार भारतीय दैवी संस्कृति के अनुसार बहुत ही हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम परमपिता परमात्मा को भोग लगाया गया। इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सेवाकेंद्र प्रभारी बीके.डॉ.रीना बहन ने दीपावली के आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर करते हुए कहा कि सर्वप्रथम तो हमें शुभ संकल्पों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करना चाहिए। जिससे कि समाज में प्रेम, शांति, सद्भावना और खुशी का दीपक सदा ही जगमगाता रहे। तब ही भारत में स्वर्णिम दुनिया का उदय होगा। हमारी संस्कृति सबको सम्मान देना सिखाती है। आगे उन्होंने कहा कि हमारे देश में जो भी त्योहार मनाए जाते हैं उसमें मुख मीठा अवश्य कराया जाता है। जो कि हमारे रिश्तों की प्रगाढ़ता को बढ़ाते हैं। दीपावली का त्योहार वास्तव में ज्ञान के द्वारा आत्मा की ज्योति जगाने का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी भाई-बहनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मन के अंधकार को मिटाने का संकल्प लिया। सभी लोगों को सेवाकेंद्र की ओर से मुख मीठा कराया गया। इस अवसर पर दिव्य गुणों से संपन्न श्रीलक्ष्मी की झांकी सजायी गई वहीं कुमारी पारूल ने नृत्य कर भारत की दिव्य संस्कृति की छटा बिखेरी।

शुभ संकल्पों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करते हुए राजयोगी भाई-बहनें।

Check Also

सर्दियों में सेहत और खुशियों का खजाना: अपनाएं ये आसान उपाय

🔊 Listen to this सर्दियों में स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने के 10 आसान उपाय …

Navyug Times