हाइलाइट्स :-
-
व्यसनों का त्याग करने वाले किसानों को सेवाकेंद्र द्वारा किया गया सम्मानित
-
किसानों में आत्मविश्वास व जागृति लाने के लिए नृत्य नाटिका की गई प्रस्तुति
-
सभी अतिथियों को ईश्वरीय उपहार भेंटकर किया गया सम्मानित
-
धरती मां की करूण पुकार बंद करो रासायनिक खाद का उपयोग
-
रासायनिक खाद के उपयोग से न धरती होती है खुशहाल और न ही परिवार होता है खुशहाल
-
आओ हम सब मिलकर करें यौगिक खेती से धरती मां का श्रृंगार
नवयुग टाइम्स, संवादाता, मध्यप्रदेश 23-12-21
सारंगपुर, म.प्र.। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के सारंगपुर सेवाकेंद्र के बाबडल्या ग्राम में किसानों में यौगिक खेती के प्रति जागरूकता लाने के लिए शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें रासायनिक खादों से होने वाले दुष्प्रभाव को धरती मां की करूण पुकार के रूप में दिखाया गया। वहीं दूसरी ओर बिना रासायनिक खाद के उपयोग से होने वाली जैविक और यौगिक खेती को धरती मां को खुशहाल के रूप में दिखाया गया।
-
दी यौगिक खेती की जानकारी…

किसानों के लिए आयोजित कार्यक्रम में यौगिक खेती के बारे में जानकारी देते हुए सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी भाग्यलक्ष्मी दीदी ने कहा यह खेती की आध्यात्मिक तकनीक है जिसमें बिना हानिकारक रासायनों के उपयोग के उन्नत फसल प्राप्त की जा सकती है। कई किसानों ने इस आध्यात्मिक तकनीक को अपनाकर खेती को नया आयाम दिया है।
-
कम लागत में अच्छी फसल पैदा कर सकते हैं…
कृषि विस्तार अधिकारी संतोष जी उपाध्याय ने जैविक खेती के लिए खाद बनाने के तरीकों और व्यवस्थापन की विधियों से ग्रामवासियों को अवगत कराया। इस खेती को अपनाने से हम कम लागत में अच्छी फसल पैदा कर सकते हैं। इसके लिए हम प्रकृति साधनों का ही उपयोग करते हैं।
-
किसानों का सम्मान पूरे देश का सम्मान…
कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों ने एक स्वर में कहा – संस्था ने किसानों को जो सम्मान दिया है उससे देश का मान बढ़ गया। यह किसान भाई-बहनों का ही सम्मान नहीं है बल्कि पूरे देश का सम्मान है। हम इस संस्था द्वारा ग्राम विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं।
-
संकल्प कराया…
बीके नीरज भाई ने किसानों को सुख-शांति सम्पन्न जीवन और यौगिक खेती के सुंदर प्रयोग हेतु संकल्प कराया।
-
दीप प्रज्ज्वलन से मन हुआ रोशन…
इससे पूर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद जी वर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी संतोष जी उपाध्याय, ब्लॉक तकनीकि प्रबंधक धर्म सिंह, एडीओ घनश्याम जी विश्वकर्मा, सरपंच मोडसिंह जी, अध्यापक रमेशचंद्र, पटेल बद्रीलाल जी, पटेल भोनी सिंह जी, सेवाकेंद्र प्रभारी भाग्यलक्ष्मी दीदी सहित अनेक मुख्य अतिथियों ने परमात्मा की याद में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
-
ईश्वरीय उपहार भेंटकर किया सम्मानित…
कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने किया। सभी अतिथियों का आभार विद्ययाधर ने प्रगट किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों व किसानों को सेवाकेंद्र की ओर से ईश्वरीय उपहार व प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया गया।