Breaking News

देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ब्रह्माकुमारीज में आयोजित कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

हाईलाइट्स –

  • देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 3 और 4 जनवरी को ब्रह्माकुमारी में आयोजित कार्यक्रम में लेंगी भाग

  • राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय नागरिकों में उमंग-उत्साह का महौल

  • ब्रह्माकुमारीज में `आध्यात्म्कि सशक्तिकरण द्वारा स्वर्णिम भारत का उदय’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम का करेंगी उद्घाटन

  • राष्ट्रपति बनने के पश्चात वो पहली बार आबू रोड आ रही हैं

  • यह दिन भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को भारत की अध्यात्मिक शक्ति की विरासत से परिचित कराने वाला होगा

  • आजादी के इस अमृत कालखंड में नया वर्ष हमें नया भारत बनाने की प्रेरणा लेकर आ रहा है

  • विभिन्न चैनलों के माध्यम से राष्ट्रपति के कार्यक्रम का किया जाएगा सीधा प्रसारण

नवयुग टाइम्स, संवादाता, राजस्थान 29-12-2022
हम सभी के लिए यह खुशी व हर्ष की बात है कि नए वर्ष में देश की प्रथम नागरिक द्रोपदी मुर्मू 3 और 4 जनवरी को ब्रह्माकुमारी संस्थान में उपस्थित रहकर डायमण्ड हॉल में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत `आध्यात्म्कि सशक्तिकरण द्वारा स्वर्णिम भारत का उदय’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह दिन भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को भारत की अध्यात्मिक शक्ति की विरासत से परिचित कराने वाला होगा। जिसका विभिन्न चैनलों के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय नागरिक काफी उत्साहित हैं। आजादी के इस अमृत कालखंड में नया वर्ष हमें नया भारत बनाने की प्रेरणा लेकर आ रहा है। आध्यात्मिक गुणों व शक्ति से संपन्न व्यक्ति जब देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन होते हैं तो इतिहास नई करवटें लेकर अपने स्वर्णिम स्वरूप में स्थापित होने लगता है। हम सभी देशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि हम सभी के सहयोग से आज हमारा देश माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नेतृत्व में स्वर्णिम इतिहास लिखने की ओर अग्रसर हो रहा है। आने वाली सदी भारत की सदी है। आपको मालूम हो कि राष्ट्रपति बनने के पश्चात वे पहली बार ब्रह्माकुमारी संस्थान में आ रही हैं।

Check Also

सर्दियों में सेहत और खुशियों का खजाना: अपनाएं ये आसान उपाय

🔊 Listen to this सर्दियों में स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने के 10 आसान उपाय …

Navyug Times