Breaking News

सीआरपीएफ के जवानों को खुशहाल व सुरक्षित जीवन की कामना के साथ बांधा रक्षा-सूत्र

नवयुग टाइम्स, संवादाता, बिहार 26-08-2023
मोकामा, बिहार। ब्रह्माकुमारी संस्था के मोकामा सेवाकेंद्र द्वारा सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र मोकामाघाट में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने जवानों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा और मुख मीठा कराकर उन्हें खुशहाल व समृद्ध जीवन का मंत्र दिया। सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निशा बहन ने रक्षा-सूत्र का महत्व बताते हुए कहा कि रक्षा-सूत्र हमें परमात्मा की स्मृति दिलाता है।

पुलिस उप-महानिरीक्षक रविन्द्र भगत ने अपने संबोधन में कहा ये पावन पर्व हमें अपने जीवन में भाई-बहन के असीम प्यार के महत्व को बताता है।


रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर कावा अध्यक्षा श्रीमति नीरू भगत, उपेन्द्र सिंह, उप-कमाण्डेंट तनिमा गुरे, सहायक कमाण्डेंट श्रीमति किरण सिंह के साथ-साथ अधीनस्थ अधिकारीगण व अन्य जवानों ने उपस्थित होकर रक्षा-सूत्र बंधवाया।

Check Also

गोवा के मुख्यमंत्री बोले – राष्ट्र प्रथम की भावना से हो राजनीति

🔊 Listen to this हाईलाइट्स – ज्ञानसरोवर में राजनीतिज्ञ सेवा प्रभाग का त्रिदिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन …

Navyug Times